Congress leader statement controversy: 'अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ जो किया है, भारत के साथ भी...' पृथ्वीराज चव्हाण का विवादित बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ यूएस की कार्रवाई पर कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चौहान बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमारे पीएम नरेंद्र मोदी को भी किडनैप कर लेंगे? क्या जो वेनेजुएला के साथ हुआ वह भारत के साथ भी होगा? चव्हाण ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने मादुरो के अपहरण मामले में कोई स्टैंड नहीं लिया? इससे पहले भी वे ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान दे चुके हैं। तब बीजेपी ने उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस को घेरा था। अब भी चव्हाण के इस बयान पर सियासत का गरमाना तय माना जा रहा है।
यह भी पढ़े -अमेरिका के खिलाफ सड़कों पर उतरे कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता, उठाई मादुरो को रिहा करने की मांग
ऐसा भारत के साथ भी हो सकता है
पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, 'वेनेजुएला में जो कुछ हुआ है, वह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के खिलाफ है। एक चुने हुए राष्ट्रपति को अगवा किया गया। यह बहुत ही चिंता की बात है कि यह कल दुनिया में किसी भी देश के साथ हो सकता है। कल यह भारत के साथ भी हो सकता है।'
उन्होंने आगे कहा, 'भारत ने सामान्य तरह से नहीं बोला है, वेनेजुएला के मामले में कोई स्टैंड नहीं लिया है। रूस और चीन ने स्टैंड लिया है और अमेरिका ने जो किया है, उसकी आलोचना की है। यूक्रेन युद्ध में भी यही हुआ। हमने किसी का पक्ष नहीं लिया। हमने इजरायल-हमास मामले में भी कोई स्टैंड नहीं लिया और अब हम यहां अमेरिकियों से इतने डरे हुए हैं कि जो हुआ है उसकी आलोचना की भी कोशिश नहीं कर रहे।'
यह भी पढ़े -वेनेजुएला में राष्ट्रपति भवन के ऊपर दिखे ड्रोन, सुरक्षाबलों ने बरसाई गोलियां, लोगों में डर का माहौल
उन्होंने ट्रंप के भारत पर लगाए टैरिफ पर कहा, 'अमेरिका में निर्यात से भारत के लोगों को जो भी मुनाफा होता था वो नहीं मिलेगा। भारत को ये सहन करना पड़ेगा। अब हमें दूसरा मार्केट खोजना होगा। इसकी कोशिश चल रही है। सिर्फ टैरिफ से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है और 50 फीसदी टैरिफ लगा दें। व्यापार तो पहले से ही बंद है। निर्यात तो हो नहीं रहा है।'
ऑपरेशन सिंदूर पर भी दिया था बेतुका बयान
बता दें कि इससे पहले चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान के खिलाफ मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही भारत हार गया था। चार दिन तक चले इस सैन्य संघर्ष के दौरान भारतीय विमानों को मारकर गिरा दिया गया था।
Created On :   6 Jan 2026 7:04 PM IST












