मित्रता: मुख्यमंत्री को विजयवर्गीय का साथ, इंदौर को मिली पहली सौगात

मुख्यमंत्री को विजयवर्गीय का साथ, इंदौर को मिली पहली सौगात
  • सिंहस्थ 2004 में कैलाश विजयवर्गीय उज्जैन के प्रभारी मंत्री थे
  • सिंहस्थ में मोहन यादव ने दिया था विजयवर्गीय का साथ
  • इंदौर के हुकुमचंद मिल के मजदूरों को 464 करोड़ की सौगात

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पुरानी दोस्ती का साथ मिलता है। ये बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और कैलाश विजयवर्गीय पर सटीक बैठती है। आपको बता दें सीएम यादव और कैलाश विजयवर्गीय की दोस्ती 25 साल पुरानी है, कई मंचों पर दोनों की मित्रता देखी गई है। जिसका पूरा साथ मोहन यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर मिल रहा है। सियासी गलियारों में ये चर्चाएं है कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद शिवराज सिंह चौहान का पूरा साथ डॉक्टर मोहन यादव को नहीं मिल रहा है। ऐसे में सीएम यादव की पुराने मित्रता काम आ रही है।

सीएम यादव ने मित्रता को देखते हुए सीएम की पहली सौगात इंदौर को दी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉक्टर मोहन यादव ने सबसे पहले इंदौर के हुकुमचंद मिल के मजदूरों को 464 करोड़ की सौगात दी है। सौगात को कैलाश विजयवर्गीय और डॉक्टर मोहन यादव की पुरानी दोस्ती से जोड़कर देखा जा रहा है। आपको बता दें सिंहस्थ 2004 में कैलाश विजयवर्गीय उज्जैन के प्रभारी मंत्री थे। डॉक्टर मोहन यादव ने सिंहस्थ के विकास कार्यों में कैलाश विजयवर्गीय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।

Created On :   19 Dec 2023 2:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story