केरल: स्थानीय निकाय चुनाव के पहले फेज की 595 स्थानीय निकायों में वोटिंग शुरू

स्थानीय निकाय चुनाव के पहले फेज की 595 स्थानीय निकायों में वोटिंग शुरू
पहले चरण में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, अलप्पुझा और एर्नाकुलम के जिलों के 595 स्थानीय निकायों सीटों पर मतदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल के स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरु हो गई है। केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने केरल स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जवाहरनगर GLPS के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।

आज मंगलवार को पहले फेज की 595 स्थानीय निकायों पर मतदान हो रहा है। आपको बकता दें इस निकाय चुनाव को आगामी 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। निकाय चुनाव में एलडीएफ और यूडीएफ के बीच सीधी लड़ाई है, लेकिन कई जगह त्रिकोणीय मुकाबला भी देखने को मिल रहा है। केरल की जिन तीन नगर निगम सीटों पर मंगलवार को चुनाव हो रहे हैं, उसमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और कोच्चि नगर निगम हैं। तीनों ही नगर निगम पर लेफ्ट के अगुवाई वाले एलडीएफ ने पिछली बार कब्जा कियाहै। तिरुवनंतपुरम पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। तिरुवनंतपुरम में त्रिकोणीय टक्कर है।

पहले चरण में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, अलप्पुझा और एर्नाकुलम के जिलों के 595 स्थानीय निकायों सीटों पर वोटिंग हो रही हैं। इन सभी निकाय क्षेत्र के कुल 11,168 वार्डों में 36,000 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। पहले चरण में सात जिलों की कुल 595 स्थानीय निकायों के लिए वोटिंग हो रही है, पहले चरण में 3 नगर निगम, 39 नगरपालिकाएं, 7 जिला पंचायतें, 75 ब्लॉक पंचायतें और 471 ग्राम पंचायत क्षेत्रों में चुनाव है।

केरल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने कोच्चि के एक पोलिंग बूथ पर केरल स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

आपको बता दें केरल में 1199 स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में हो रहे, पहले फेज की 595 निकाय के 11,168 वार्ड के लिए वोटिंग हो रही जबकि दूसरे चरण में 604 निकायों के 12,408 वार्डों के लिए 11 दिसंबर को वोटिंग होगी। जबकि चुनावी नतीजे 13 दिसंबर को आएंगे।

केरल निकाय चुनाव के पहले चरण में 595 स्थानीय निकायों के कुल 11,168 वार्डों के लिए चुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए 36,630 प्रत्याशी चुनावी मैदान में किस्मत दांव पर लगी, इनमें 17,056 पुरुष, 19,573 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर कैंडिडेट शामिल हैं, पुरुष से ज्यादा महिला उम्मीदवार मैदान में उतरी हैं। 13,283,789 मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें 62 लाख पुरुष , 70 लाख मिलियन महिलाएं और 126 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं, वोटिंग लिस्ट में 456 प्रवासी वोटर्स भी हैं

पहले चरण में 471 ग्राम पंचायतों के लिए 27,141 कैंडिडेट, 75 ब्लॉक पंचायतों के लिए 3,366, सात जिला पंचायतों के लिए 594, 39 नगरपालिका वार्डों के लिए 4,480 और तीन नगर निगम वार्डों के लिए 1,049 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण की 15,432 केंद्रों पर मतदान की व्यवस्था की गई है, जिनमें से 480 को संवेदनशील घोषित किए गए है। पंचायत क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदाता हैं, जिनकी संख्या एक करोड़ से अधिक है, इसके बाद नगर पालिकाओं में 10.50 लाख और निगमों में 10.57 लाख वोटर्स हैं।

Created On :   9 Dec 2025 9:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story