West Bengal CM: पश्चिम बंगाल CM ने की बड़ी घोषणा, केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए गंगासागर में पुल बनाने की कही बात

पश्चिम बंगाल CM ने की बड़ी घोषणा, केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए गंगासागर में पुल बनाने की कही बात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राजधानी कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गंगासागर पुल बनवाएंगे।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राजधानी कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गंगासागर पुल बनवाएंगे। इन जनसभा के बाद उन्होंने न्यू टाउन में दुर्गा आंगन का शिलान्यास भी किया। जहां पर कहा कि इस दुर्गा आंगन के निर्णाम से लोगों को रोजगार मिलेगा, जिससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने जनसभा में संबोधित के दौरान कहा कि मैं तुष्टीकरण का काम नहीं कर रही हूं, लेकिन मैं धर्मनिरपेक्ष हूं। वह सभी धर्मों में विश्वास रखती है। उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि उन्हें पश्चिम बंगाल से प्यार है और भारत से भी प्यार करती है। वह सभी धर्म और जातियों से प्रेम करती है। यही उनकी विचारधारा है।

केंद्र सरकार पुल बनाने की कर रही थी कोशिश

ममता बनर्जी ने बताया, "हर व्यक्ति का अपना लोकतांत्रिक अधिकार है। मैं केंद्र सरकार से गंगासागर में पुल बनवाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब मैं इसे खुद बनवाऊंगी। मैं 5 जनवरी को इसकी नीव रखूंगी। अगले दो सालों में यह पुल जनता के लिए तैयार हो जाएगा। जनवरी के दूसरे हफ्ते में हम सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर की नींव रखने जा रहे हैं।"

पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि वह सभी धर्मों के कार्यक्रमों में शामिल होती है। वह जब गुरुद्वारा जाती है तो उन पर कोई सवाल नहीं उठते हैं, लेकिन वह ईद के कार्यक्रमों में शामिल होती है तो कुछ लोग इस पर आपत्ति दर्ज करते हैं।

दुर्गा मंदिर के शिलान्यास के लिए इतने करोड़ का फंड किया जाएगा जारी

टीमएसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम सोमवार को दुर्गा आंगन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर करीब 15 एकड़ में बनाया जाएगा, जिसके लिए सरकार 263 करोड़ रुपए का फंड जारी करेगी। जिसे आगामी दो सालों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा शहीद दिवास के दिन सीएम ने मां दुर्गा को समर्पित मंदिर बनाने की घोषणा की है।

Created On :   30 Dec 2025 12:11 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story