रेसिपी: नवरात्रि में लौकी की ये डिश व्रत में करेगी खाने का मजा दोगुना, भरपूर एनर्जी भी मिलेगी

अगर आप भी नवरात्रि पर साबूदाने से बने पकवान खाकर ऊब गए हैं तो ये रेसिपी जरूर ट्राई करें...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी नवरात्रि पर साबूदाने के वड़े और खिचड़ी खाते-खाते बोर हो गए हैं तो चिंता मत करिए। हम एक शानदार डिश लेकर आए हैं जो आपके पूरे परिवार को बहुत पसंद आएगी। आप चाहें तो रायता बना सकते हैं। लेकिन इसमें आपको बूंदी की नहीं बल्कि लौकी की जरूरत पड़ेगी। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र के लोगों को ये रेसिपी बेहद पसंद आएगी। ठंडा-ठंडा रायता पूरे दिन की थकान पलक झपकते ही दूर कर देगा। सबसे अच्छी बात ये है कि लौकी का रायता शरीर को एनर्जी भी देता है। तो चलिए जानते हैं लौकी का रायता बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?

लौकी का रायता बनाने के लिए जरूरी सामग्री

500 gm - Lauki (लौकी)

1-1.5 tbsp - Ghee (घी)

1/2 tsp - Jeera (जीरा)

A pinch - Hing (हींग)

1-2 - Green Chilies, finely chopped (हरी मिर्च, बारीक कटी हुई)

Salt (नमक)

2 cups (500 gm) - Fresh Curd (दही)

1 tsp - Chilli Flakes or Red Chili Powder (चिली फ्लेक्स या लाल मिर्च पाउडर)

1/4 tsp - Black Pepper Powder (काली मिर्च पाउडर)

1 tsp - Chaat Masala (चाट मसाला)

1/4 tsp - Roasted Cumin Powder (भुना जीरा पाउडर)

1/4 tsp - Black Salt (काला नमक)

1-1.5 tbsp - Fresh Coriander, chopped (हरा धनिया)

10-12 small leaves - Mint, chopped (पुदीना पत्ता, कटा हुआ)

1 tsp - Sugar (optional) (शक्कर, ऑप्शनल)

वीडियो क्रेडिट- Priti Ki Rasoi

Created On :   16 Oct 2026 2:03 PM IST

Tags

Next Story