रेसिपी: नवरात्रि पर रखा है नौ दिन का व्रत और साबुदाना खा कर हो गए हैं बोर, तो व्रत की इस आलू टिक्की को करें ट्राई

नवरात्रि के इन नौ दिनों में दुर्गा माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और सभी लोग माता का ध्यान करते हैं। इन नौ दिनों तक कई सारे लोग व्रत भी रखते हैं। कभी-कभी व्रत में भी कुछ अच्छा खाने का मन होने लगता है इसलिए हम आपको लिए शानदार रेसिपी लेकर आए हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नवरात्रि के इन नौ दिनों में दुर्गा माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और सभी लोग माता का ध्यान करते हैं। इन नौ दिनों तक कई सारे लोग व्रत भी रखते हैं। कभी-कभी व्रत में भी कुछ अच्छा खाने का मन होने लगता है लेकिन समझ नहीं आता है कि क्या बनाएं और क्या खाएं। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए लाए हैं व्रत की शानदार आलू टिक्की की रेसिपी, जो स्वाद में तो लाजवाब है ही साथ ही इसको बनाना भी बिल्कुल मुश्किल नहीं है। तो चलिए आलू टिक्की बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।

व्रत की आलू टिक्की बनाने के लिए सामग्री

खट्टी मीठी चटनी (व्रत की चटनी) के लिए

पानी – 3 कप

अनारदाना पाउडर – ½ कप

अदरक कद्दूकस किया हुआ – 1 छोटा चम्मच

भुना जीरा पिसा हुआ – 1 बड़ा चम्मच

सेंधा नमक – स्वादानुसार

काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच

गुड़ कद्दूकस किया हुआ – ½ कप

आलू टिक्की के लिए

आलू (उबला हुआ और मसला हुआ) – 2 कप

कुट्टू आटा (भूना) – ¾ कप

हरी मिर्च कटी हुई – 1 छोटा चम्मच

अदरक कटा हुआ – 1 छोटा चम्मच

धनिया कटा हुआ – मुट्ठी भर

सेंधा नमक – स्वादानुसार

काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच

तेल/घी – तलने के लिए

वीडियो क्रेडिट- Kunal Kapur

Created On :   13 Oct 2026 6:35 PM IST

Tags

Next Story