Ganpati Visarjan 2026: गणेश विसर्जन पर प्रसाद के लिए बनाएं मालपुए, बप्पा की विदाई हो जाएगी यादगार
डिजिटल डेस्क, मुंबई। गणपति बप्पा की विदाई का समय बेहद भावुक होता है। कई दिनों तक घर और पंडाल में पूजा-अर्चना, आरती और भक्ति के माहौल के बाद जब बप्पा को विसर्जन के लिए विदा किया जाता है, तो हर भक्त की आंखें नम हो जाती हैं। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए प्रसाद में कुछ पारंपरिक और स्वादिष्ट बनाना हो, तो मालपुए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। घी में सिके हुए सुनहरे और नरम मालपुए जब घर में बनते हैं, तो उनकी खुशबू पूरे माहौल को मिठास से भर देती है। गणेश उत्सव के दौरान प्रसाद का विशेष महत्व होता है और भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार अलग-अलग तरह के पकवान बनाकर बप्पा को भोग लगाते हैं। ऐसे में विसर्जन के दिन मालपुए बनाकर भगवान गणेश को भोग लगाने के साथ परिवार और दोस्तों में प्रसाद के रूप में बांटा जा सकता है। मालपुए की खासियत यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ती।
यह भी पढ़े -बप्पा के विसर्जन से पहले एक बार उन्हें इस शानदार मिठाई का जरूर लगाएं भोग, बनाने में बहुत ही आसान और स्वाद में लाजवाब!
मालपुआ बनाने के लिए खास सामग्री
2 कप सूजी / 2 Cup Semolina
2 कप मैदा / 2 cup Flour
स्वादानुसार नमक / Salt To Taste
1/2 कप चीनी / 1/2 cup sugar
3 कप दूध / 3 cup milk
1 चम्मच सौंफ / 1 Tsp Fennel Seeds
1 चम्मच घी / 1 TSP Ghee
यह भी पढ़े -घर पर बप्पा के लिए कलाकंद बनाने का है मन, तो इस खास रेसिपी को जरूर करें ट्राई, दानेदार मिठाई हो जाएगी तैयार
1 चम्मच गुलाब जल / 1 Tsp Rose Water
500 मिली पानी / 500 Ml Water
1 किलो चीनी / 1 kg sugar
3-4 इलायची / 3-4 ea Cardamom
तलने के लिए तेल / Oil for fry
वीडियो क्रेडिट- Atanur Rannaghar Hindi
Created On :   24 Sept 2026 6:57 PM IST











