सर्दियो के मौसम में घर पर बनाएं टेस्टी टमाटर रसम, यहां देखे रेसिपी

रेसिपी सर्दियो के मौसम में घर पर बनाएं टेस्टी टमाटर रसम, यहां देखे रेसिपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रसम पाउडर के लिए काली मिर्च, जीरा, लहसुन की कलियां एक साथ बारीक पीस लें। रसम बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें तेल के गर्म होते ही इसमें लाल मिर्च,सरसों और करी पत्ते से तड़का लगाएं। इस के बाद कटे हुए टमाटर, हल्दी डाल कर अच्छी तरह से पकाएं। इसके बाद इमली को भिगोकर उसका गूदा निकाल लें। अब पकीहुई दाल और इमली का पानी और गूदा मिलाएं। जब एक उबाल आजाए तो रसम पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर डालकर 10 से 15 मिनट तक उबालें। अब आप की रसम बनकर तैयार है। हरा धनिया  डाल कर गर्मा-गर्म सर्व करें।

वीडियो क्रेडिट - Kabita"s Kitchen

सामग्री 
1/2 कप तूर दाल पकी हुई
3 से 4 टमाटर 
2 कप पानी
1 चम्मच हल्दी पाउडर
नमक स्वाद अनुसार

रसम पाउडर के लिए
 10 ग्राम काली मिर्च 
10 ग्राम जीरा
10 से 12हसुन की कलियाँ
10 ग्राम धनिया के बीज
3  से 4लाल मिर्च तड़के के लिए
1 बड़ा चम्मच तेल 
3 ग्राम सरसों 
6 से 7 करी पत्ते 
हरा धनिया 
 

Created On :   19 Jan 2022 10:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story