नवरात्र स्पेशल: नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री को लगाएं कलाकंद का भोग, 15 मिनट में ऐसे करें तैयार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्रि के नौ दिन हर किसी के लिए बेहद खास होते हैं। सालभर में दो बार माता रानी नवरात्रि में लोगों के घरों में पधारती हैं। कल से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। उदया तिथि के आधार पर शारदीय नवरात्रि कल 15 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी वहीं इसका समापन 23 अक्तूबर को होगा और 24 अक्तूबर को दशमी तिथि पर विजयादशमी मनाई जाएगी। नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन आप माता रानी को कलाकंद का भोग लगा सकती हैं। गाय के दूध से बनीं मिठाई माता रानी को काफी पसंद है। वहीं इस मिठाई को बनाना बेहद ही आसान है आप घर पर इसे तैयार कर सकती हैं।

सामग्री-

पानी - कुछ

दूध - 1.5 लीटर

केसर

चीनी - 6 बड़े चम्मच

ब्रेड - 10 टुकड़े

सूखे मेवे

वीडियो क्रेडिट- Masala Kitchen

Created On :  

Tags

Next Story