रेसिपी: करवाचौथ पर इस खास मिठाई को खाकर खोलें अपना व्रत, यहां देखें कलाकंद की खास रेसिपी
डिजिटल डेस्क, भोपाल। करवाचौथ का खास त्योहार आने वाला है। इस दिन सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। सभी महिलाएं व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के साथ अच्छे जीवन की कामना करती हैं। अगर आपने भी व्रत रखा है और इस बार कुछ खास तरह की मिठाई खाकर अपना व्रत तोड़ना चाहती हैं, तो आज हम आपके लिए ही कलाकंद बनाने की एक खास रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप इस रेसिपी को ट्राई करेंगी तो आप घर पर ही शुद्ध तरह से कलाकंद बना सकती हैं, जिसको खाकर आप अपना व्रत तोड़ सकती हैं। तो चलिए कलाकंद बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़े -शरद पूर्णिमा पर इस खास इंग्रेडिएंट से बनाएं स्वादिष्ट खीर, जानें आसान रेसिपी और बनाने का तरीका
कलाकंद बनाने के लिए जरूरी सामग्री
फुल क्रीम दूध - 2 लीटर
पानी - थोड़ा सा
सफेद सिरका - 2 बड़े चम्मच
चीनी - 1/2 कप से कम
पिस्ता - थोड़े से
वीडियो क्रेडिट- Masala Kitchen
Created On :  
