रेसिपी: गणेश उत्सव के मौके पर भगवान गणेश को लगाएं पूरन पोली का भोग, इस आसान रेसपी से

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल धूमधाम से भाद्रमाह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश उत्सव की शुरूआत होती है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार विशेष रूप से महाराष्ट्र और कर्नाटक में ज्यादा धूम-धाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। यह गणेशोत्सव लगभग 10 दिनों तक चलता है। इस दौरान उनकी पूजा-अर्चना कर रोज भोग लगाया जाता है। वैसे तो मोदक भगवान श्री गणेश का सबसे पसंदीदा भोग है लेकिन इसके आलावा आप उन्हें पूरन पोली का भोग लगा सकते हैं। पूरन पोली महाराष्ट्र की विशेष डिश में से एक है। अगर आप भी इस रेसिपी को बनाना चाहते हैं को इस रेसिपी से आसानी से बना सकते हैं।

सामग्री

मैदा - 2 कप (250 ग्राम)

चना दाल - ½ कप (100 ग्राम) (भीगी हुई)

नमक - 1 चुटकी

घी - 4-5 बड़े चम्मच

चीनी - 1/3 कप (65 ग्राम)

गुड़ - 1/3 कप (65 ग्राम)

हरी इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच

वीडियो क्रेडिट- NishaMadhulika

Created On :   19 Sep 2023 12:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story