रेसिपी: ईद पर अपनों का करें पेट खुश, घर पर बनाएं ये शानदार शवरमा, यहां देखें खास रेसिपी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईद का त्योहार खुशियों, मिलन और स्वादिष्ट खाने का खास मौका होता है। इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं, जिनकी खुशबू ही माहौल को और भी खास बना देती है। अगर आप इस बार कुछ अलग और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं, तो शवरमा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। बाहर जैसा टेस्टी शवरमा अब आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा झंझट के। इसकी खास बात ये है कि इसमें मसालों का शानदार स्वाद, मुलायम रोटी और जूसी फिलिंग का बेहतरीन मेल होता है। बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है। इस ईद पर अपने मेन्यू में शवरमा जोड़कर आप अपने परिवार और मेहमानों को एक नया और लाजवाब स्वाद दे सकते हैं।
यह भी पढ़े -डाइटिंग पर रहकर कुछ मीठा और हेल्दी खाने की हो रही है क्रेविंग? तो इस खास बिना चीनी और मैदे का केक जरूर करें ट्राई
शवरमा बनाने के लिए खास सामग्री
पीटा ब्रेड का आटा बनाने के लिए
मैदा - 1½ कप
इंस्टेंट ड्राई यीस्ट - 1 tsp
चीनी - 1 tsp
ऑलिव ऑयल - 1 tsp
नमक (स्वादानुसार)
गुनगुना पानी (जरूरतानुसार)
आटा गूंथने के लिए
मैदा
यह भी पढ़े -ईद पर कुछ हटकर बनाने का है मन, तो घर पर कुनाफा डिजर्ट की खास रेसिपी को जरूर आजमाएं, खाकर सभी करेंगे तारीफ
चिकन स्टफिंग बनाने के लिए
चिकन लेग थाई (बोनलेस)
दही - 1 tbsp
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 tbsp
नमक (स्वादानुसार)
लाल मिर्च पाउडर - 1 tsp
हल्दी पाउडर - ½ tsp
धनिया पाउडर - 1 tsp
जीरा पाउडर - 1 tsp
काली मिर्च - ¼ tsp (कुटी हुई)
ऑलिव ऑयल - 1 tsp
चिकन ग्रिल करने के लिए
तेल - 1 tsp
सॉस बनाने के लिए
मेयोनीज - 3 tbsp
दही - 1 tbsp
लहसुन - 1 tsp (कटा हुआ)
वीडियो क्रेडिट- Swaad Anusaar
Created On :   19 March 2026 1:36 PM IST












