2500 महिलाओं के साथ अफेयर के सवाल में टेनिस के स्टार खिलाड़ी ने  इंटरव्यू में दिया ये जवाब?  

In the question of affair with 2500 women, the star player of tennis gave this answer in the interview?
2500 महिलाओं के साथ अफेयर के सवाल में टेनिस के स्टार खिलाड़ी ने  इंटरव्यू में दिया ये जवाब?  
Living Sex Legend 2500 महिलाओं के साथ अफेयर के सवाल में टेनिस के स्टार खिलाड़ी ने  इंटरव्यू में दिया ये जवाब?  
हाईलाइट
  • 2019 में नसतासे ने अपने से 30 वर्ष छोटी आयोआना सिमियोन से शादी की । 

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। रोमानिया के रहने वाले दुनिया के पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी अपने खेल के लिए दुनिया में जाने जाते है साथ  ही कहा जाता है कि यह खिलाड़ी महिलाओं के साथ संबंध बनाने के मामले में भी आगे है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि पूर्व टैनिस प्लेयर ने ने खुद ही दावा किया था कि उन्होंने 2500 महिलाओं से सेक्स किया है। अब सालों बाद डेली न्यूज से बात करते हुये उन्होंने इस नंबर को कम करके बताया है और साथ ही बताया कि उन्हें महिलाएं पसंद है। और वे महिलाओं से प्यार करते है।उन्होंने कहा कि ऐसा करना सामान्य भी है। 

 2,500 लड़कियों के साथ संबध की बात पर उन्होंने कहा कि ये नंबर इतना ज्यादा नहीं है।इस नंबर को ज्यादा बड़ा कर इसलिए बताया गया था, ताकि ऑटोबायोग्राफी की बिक्री ज्यादा हो।सही आंकड़े की बात पूछे जाने पर उन्होंने कहा मैं नहीं जानता- 300,400? कभी इसकी गिनती नहीं की।और इसे कैसे याद रखता ।उन्होनें ये भी कहा कि ये नंबर 500 या 2,500 हो , इससे कुछ नहीं बदलेगा। इसके लिए कोई उन्हें मेडल नहीं देने वाला  है।लेकिन लड़कियों की सख्ंया अधिक थी।

नसतासे प्लेबॉय की तरह अपना जीवन जीने के लिए मशहूर रहे है।इसी के साथ उन्हें Maxim  के "Living Sex Legend" की लिस्ट में छठा स्थान मिला है।    खेल के दौरान लड़कियों के मिलने वाले ऑफर के बारे में उन्होंने बताया- वो लड़कियों से मिलने वाले ऑफर को मना कर देते थे, क्योंकि टेनिस खेलने के कारण वो बहुत थक जाया करते थे।    

नसतासे कहते है कि उन्हें अपने बेडरुम में एक से ज्यादा लड़किया पंसद है। नसतासे को जब Maxim  के "Living Sex Legend" की लिस्ट में छठा स्थान मिला है। तब वह उनकी तीसरी शादी रोमानियी कि मॉडल अमानिया टीओडोसेस्कु होने वाली थी। वे दोनों एक दूसरे से 2004 में पहली बार मिले थे।जब अमानिया उनकी तीसरी पत्नी बनी तो उनसे नसतासे के 2500 लड़कियों के बारे में सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा था कि वो खुश है कि उन्होंने ऐसे शख्स पर विजय प्राप्त की है।2004 के 6 साल बाद 2010 में नसतासे और अमानिया एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद 2013 में नसतासे ने रोमानियो की फैशन मॉडल ब्रिगिट एसफैट से शादी की और 2018 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। 2019 में नसतासे ने अपने से 30 वर्ष छोटी आयोआना सिमियोन से शादी की । 


 

Created On :   30 Jun 2022 7:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story