PM Modi Asian Games Medalist Meeting: एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, कहा - 'आपकी सफलता देश की सफलता'

एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, कहा - आपकी सफलता देश की सफलता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (गुरूवार, 15 अक्टूबर) दिल्ली में एशियन गेम्स के मेडल विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित हुए इस प्रोग्राम में पीएम ने खिलाड़ियों की सफलता को देश की सफलता बताया।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (गुरूवार, 15 अक्टूबर) दिल्ली में एशियन गेम्स के मेडल विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित हुए इस प्रोग्राम में पीएम ने खिलाड़ियों की सफलता को देश की सफलता बताया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा भी मौजूद रहीं।

जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स में भारत ने कुल 85 मेडल जीते, जिनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज हैं। भारत मेडल टेली में चौथे स्थान पर रहा।

बेटियों ने बढ़ाया मान

एशियन गेम्स में भारत के जीते कुल 85 पदकों में से 38 महिला खिलाड़ियों ने जीते हैं। इसका जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये केवल आंकड़े नहीं, बल्कि भारत की मजबूत तस्वीर पेश करते हैं।

पीएम ने आगे कहा कि मेडल विजेता खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें ऊर्जा मिलती है। जब उनका जुनून जीत में तब्दील होता है तो उनके चेहरे के साथ पूरे देश का गौरव भी बढ़ता है।

यादगार रहा एशियन गेम्स

पीएम मोदी ने कहा कि एशियन गेम्स 2026 भारत के लिए कई मायनों में यादगार रहा। भारत मेंस और विमेंस हॉकी टीमों ने गोल्ड मेडल जीते। विमेंस टीम ने ऐसा करके 44 साल का लंबा इंतजार खत्म किया। हॉकी की तरह ही क्रिकेट की मेंस और विमेंस टीम ने लगातार दूसरी बार गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। कबड्डी की भी दोनों टीमों में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

पीएम ने आगे कहा कि तीरंदाजी में भारत ने 5 गोल्ड मेडल जीते। इसी तरह शूटिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार कई कीर्तिमान स्थापित किए, जैसे 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में देश को मेडल मिला। मैराथन का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि 1982 के बाद भारत ने मैराथन में सफलता हासिल की।

Created On :   15 Oct 2026 6:59 PM IST

Tags

Next Story