IND vs WI: शुभमन गिल की गलती से दोहरे शतक लगाने से चूके यशस्वी जयसवाल, आउट होने पर दिखे नाराज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट आज से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 10वीं टेस्ट सेंचुरी पूरी कर ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में चल रहे दूसरे टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 4 विकेट पर 505 रन बना लिए हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अच्छी फॉर्म में थे और वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के करीब थे। हालांकि, शुभमन गिल के साथ तालमेल में कमी के कारण वह रन आउट हो गए और दोहरा शतक लगाने से चूक गए।
क्रीज से निकलकर पीछे हटे गिल
यशस्वी ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन शतक लगाया था और वह स्टंप्स तक 173 रन बनाकर नाबाद रहे थे। उन्होंने दूसरे दिन पारी आगे बढ़ाई और वह दोहरा शतक लगाने के करीब पहुंच गए थे। जेडन सील्स की गेंद पर यशस्वी ने शॉट खेला और गिल को दौड़ने का इशारा किया, यशस्वी आधी क्रीज पार कर चुके थे, लेकिन तभी गिल वापस लौट गए और इस तरह यशस्वी अपना विकेट गंवा बैठे। यशस्वी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी आउट होने के बाद निराश और नाराज नजर आए। वह 258 गेंदों पर 22 चौकों की मदद से 175 रन बनाकर आउट हुए।
यह भी पढ़े -महिला विश्व कप हरलीन देओल को 'गुडबाय' का इशारा, साउथ अफ्रीकी गेंदबाज को आईसीसी ने फटकारा
यशस्वी जायसवाल 175 रन बना के रनआउट हो गए। दोहरा शतक बनाने से चूक गए।#YashasviJaiswal #IndianCricket #INDvWI pic.twitter.com/flEASBX55I
— Amarjeet Kumar (@Amarjeet0096) October 11, 2025
गुस्सा दिखें जयसवाल
रन लेने का कॉल यशस्वी का था और वह आगे भी बढ़ गए थे, लेकिन गिल की एक 'गलती' के कारण वह दोहरा शतक लगाने से चूक गए। यशस्वी इस तरह आउट होने से काफी निराश दिखे और कुछ देर तक उन्होंने गिल के सामने अपना गुस्सा भी दिखाया। अंत में वह निराश होकर पवेलियन लौट गए और ड्रेसिंग रूम में भी वह चुपचाप बैठे नजर आए।
विजय हजारे का तोड़ा रिकॉर्ड
यशस्वी भले ही दोहरा शतक लगाने से चूक गए हों, लेकिन उन्होंने विजय हजारे को पीछे छोड़ दिया है। रन आउट होकर सर्वोच्च निजी स्कोर बनाने के मामले में यशस्वी भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। विजय हजारे 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ 155 रन बनाकर रन आउट हुए थे। इस लिस्ट में टॉप पर संजय मांजरेकर हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में 218 रन बनाए, लेकिन रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
Created On :   11 Oct 2025 1:56 PM IST