Chhattisgarh News: जिला पंचायत सीईओ ने जिले के होनहार विद्यार्थियों के मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क, रायपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के तत्वाधान में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 2025-26, विज्ञान सेमिनार, विज्ञान संगोष्ठी, विज्ञान नाटिका का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में 12 नवंबर से 15 नवम्बर तक आयोजित किया गया।
राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सम्मिलित होने एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने के उपरांत आज जिला स्तर पर सभी प्रतिभागी छात्रों एवं मार्गदर्शक शिक्षक के साथ कलेक्ट्रेट महासमुंद में प्रभारी कलेक्टर हेमंत नंदनवार ने छात्रों के साथ सौजन्य भेंट किया और उनके प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। जिला पंचायत सीईओ नंदनवार ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डीएमसी रेखराज शर्मा जिला नोडल जगदीश सिन्हा, सहायक संचालक नंदकिशोर सिन्हा एवं मार्गदर्शक शिक्षक भीषण सिन्हा सेजेस पटेवा, भोला राम निर्मलकर गांजर, वसुंधरा यदु होलीफेथ महासमुंद उपस्थित रहे।
चयनित मॉडल में मुख्य विषय विकसित और आत्मनिर्भर भारत, उपविषय मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांजर बागबाहरा की कक्षा 10वी की छात्रा कु. डिम्पल चंद्राकर मार्गदर्शक शिक्षक भोला राम निर्मलकर के मार्गदर्शन में अपने गणितीय मॉडल के साथ महासमुंद जिला का प्रतिनिधित्व कर राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जल संरक्षण एवं प्रबंधन विषय पर सतीश मन्नाडे मार्गदर्शक शिक्षक भीषम सिन्हा सेजैस पटवा द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य बांध में लगातार जल स्तर की निगरानी करने के साथ ही लोगों को बांध के गेट खुलने से पहले जल स्तर में बढ़ोतरी एवं बाढ़ की सूचना प्रदान करता है। साथ ही होलीफेथ स्कूल महासमुंद से यास्मीन यादव सतत कृषि विषय में किंवदंती शिक्षक के मार्गदर्शन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य तकनीक के द्वारा बहुउद्देशीय कृषि उपकरण का निर्माण किया गया है जिसमें जुताई बुआई, कटाई एवं सिंचाई आधुनिक तरीके करने पर आधारित है। जिला के सभी तीनों प्रतिभागी का चयन उपरांत राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन करेंगे। गाजर के चयनित प्रतिभागी ने बताया कि इस गणितीय मॉडल को बनाने का उद्देश्य स्कूली बच्चों में गणित विषय में मनोरंजन एवं खेल के माध्यम से रूचि जागृत करना, साथ ही गणित विषय के डर को बच्चों के मन से दूर करना, गणित विषय को सरलतापूर्वक उनके सामने प्रस्तुत करना, अधिक से अधिक बच्चों को गणित विषय के साथ जोड़ना और विभिन्न गणितीय सवाल, सूत्र, तथ्यों को अधिक से अधिक बच्चों को मनोरंजन एवं खेल के माध्यम से आसानी से समझाने के लिए बनाया गया है।
Created On :   18 Nov 2025 6:20 PM IST














