Gujarat News: नशामुक्त भारत का संदेश लेकर 150 बाइकों की राष्ट्रीय एकता रैली पहुंची सूरत

डिजिटल डेस्क, सूरत। गुजरात में 'नशा-विरोधी अभियान' के तहत 150 मोटरसाइकिलों की 'राष्ट्रीय एकता रैली' सूरत पहुंची।
#WATCH सूरत, गुजरात: 'नशा-विरोधी अभियान' के तहत 150 मोटरसाइकिलों की 'राष्ट्रीय एकता रैली' सूरत पहुंची। https://t.co/SXcfRn049f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2026
नशा-विरोधी अभियान को लेकर SP राजेश गढ़िया ने कहा राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई है। उसमें दक्षिण भारत के सभी राज्यों से अलग-अलग पुलिस विभाग के प्रतिनिधि मोटरसाइकिल रैली लेकर आज सूरत ग्रामीण में पहुंचे हैं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया है, नशा मुक्त भारत बनाने का जो अभियान है, उसमें सभी युवा जुड़े और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें और नशे से दूर रहें।
आपको बता दें देशव्यापी नशा-विरोधी मोटरसाइकिल रैली का आयोजन गृह मंत्रालय की ओर से किया गया है, आयोजित रैली नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक से रवाना हुई जो गुजरात के एकता नगर पहुंचेगी। 21 से 31 अक्टूबर तक आयोजित रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ देश में समाज के भीतर जागरूकता फैलाना है।
यह भी पढ़े -खूबसूरती ही नहीं, एक्टिंग का भी चलाया जादू, बसंती से लेकर सीता और गीता तक इन किरदारों से हेमा मालिनी बनीं 'ड्रीम गर्ल'
नशा-विरोधी रैली अभियान में रेलवे सुरक्षा बल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों और राज्य पुलिस इकाइयों के जवान शामिल हो रहे हैं। बाईक रैली जयपुर, अजमेर और उदयपुर सहित कई शहरों से गुजरते हुए युवाओं और स्थानीय समुदायों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आयोजित मोटरसाइकिल रैली का समापन 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में होगा, जहां प्रतिभागी राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे।
Created On :  


