Karnataka RSS: कर्नाटक मुख्यमंत्री के बेटे ने RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सरकार ने जारी किया यह आदेश

कर्नाटक मुख्यमंत्री के बेटे ने RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सरकार ने जारी किया यह आदेश
यतींद्र सिद्धारमैया ने प्रदेश में इस संगठन पर प्रतिबंधन लगाने की बात कह दी है। उन्होंने आज सोमवार को कहा, "RSS की मानसिकता तालिबान जैसी है।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को बैन करने की मांग लगाता उठ रही है। इसी कड़ी में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने प्रदेश में इस संगठन पर प्रतिबंधन लगाने की बात कह दी है। उन्होंने आज सोमवार को कहा, "RSS की मानसिकता तालिबान जैसी है। RSS हिंदू धर्म को उसी तरह लागू करना चाहता है जिस तरह तालिबान इस्लाम के सिद्धांतों को थोपने के लिए आदेश जारी करता है।"

एक्शन में सिद्धारमैया सरकार

इस मामले को लेकर तमिलनाडु सरकार भी एक्शन मोड़ में आ गई है। सीएम ने इसकी जांच के लिए मुख्य सचिव को आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि आरएसएस अपनी शाखा को लगाने के लिए सरकारी परिसरों का उपयोग कर रहा है। इसकी देखरेख के लिए कर्नाटक सरकार ने यह आदेश जारी किया है।

इसके पहले भी कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक के आईटी मिनिस्टर प्रियांक खड़गे ने इस मामले में 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री को लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि आरएसएस की सरकारी परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाने वाली शाखाओं पर बैन लगाया जाए।

सीएम के बेटे ने की ये मांग

यतींद्र सिद्धारमैया ने मांग की है कि इस संगठन को कानून के दायर में लाना चाहिए। साथ ही कहा कि उसे एक पंजीकृत संस्था बना देना चाहिए। फिलहाल वह एक स्वैच्छिक संगठन है। इस वजह से उसे कानून की छूट मिल जाती है। उन्होंने आगे कहा कि आरएसएस की सोच भी तालिबान ने मिलती जुलती है। जैसे तालिबान इस्लाम को अपने हिसाब से चलाने का काम करता है और वह महिलाओं की आजादी पर प्रतिबंधन लगाता है। उसी ही तरह यह संगठन भी हिंदू धर्म तो अपने हिसाब से देखता है।

Created On :   13 Oct 2025 9:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story