- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश में 26 IAS के साथ 14...
MP News: मध्य प्रदेश में 26 IAS के साथ 14 कलेक्टर के तबादले, प्रियंक मिश्रा बने भोपाल के नए कलेक्टर, कौशलेंद्र विक्रम को मिली ये जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में 16 अप्रैल से जनगणना शुरू होने वाली है। इसके पहले सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। जिसमें राज्य के 26 IAS अधिकारी, 14 जिला कलेक्टर और एक संभाग आयुक्त शामिल है। सरकार के जारी आदेश के मुताबिक, भोपाल के मौजूदा कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। वहीं धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को राजधानी भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है।
नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीणा को वित्त मंत्रालय के अपर सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, मंडला के कलेक्टर सोमेश मिश्रा को नर्मदापुरम की कमान सौंपी गई है।
इन तबादलों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच गुरुवार को लंबी बैठक चली। जिसमें अधिकारियों के नाम पर गहन मंथन किया गया। इसके बाद इस सूची को मंजूरी दी गई है। इस अहम बैठक के लिए पूरा दिन अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में रिजर्व रखा गया था। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने तबादलों को अंतिम रूप देने के लिए निर्देश जारी किए।
जानकारी के मुताबिक, निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में कराई गई विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद से ही ताबदलों की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। राज्य में एसआईआर की शुरुआत अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में हुई थी। सरकार की योजना के मुताबिक, 22 फरवरी के बाद फेरबदल किया जाना था, लेकिन त्योहारों और बजट सत्र के चलते इसे टाल दिया गया था।
तबादलों की सूची
Created On :   10 April 2026 12:12 AM IST












