Bhopal: अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा केन्द्रीय विश्वविद्यालय (इफ्लू) हैदराबाद एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा केन्द्रीय  विश्वविद्यालय (इफ्लू) हैदराबाद एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

भोपाल। अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा (इफ्लू) केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हैदराबाद एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार गोपाल दास 'नीरज', मोहन राकेश, कृष्णा सोबती, अमरकांत, श्रीलाल शुक्ल एवं धर्मवीर भारती के जन्मशती वर्ष के उपलक्ष में 'दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी' का आयोजन 8–9 अप्रैल 2026 को हैदराबाद में किया गया है।

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन समारोह संतोष चौबे कवि–कथाकार, निदेशक, विश्व रंग एवं कुलाधिपति रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता प्रो. एन. नागराजू , कुलपति, अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा(इफ्लू) केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हैदराबाद करेंगे। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के निदेशक सुनील बाबूराव कुलकर्णी, डॉ. संगीता जौहरी, कुल सचिव, आर.एन.टी.यू. भी अपने विचार व्यक्त करेंगी।

'गोपाल दास नीरज एवं मोहन राकेश के साहित्यिक अवदान' पर केंद्रित सत्र की अध्यक्षता डॉ. जवाहर कर्नावट, निदेशक, अंतरराष्ट्रीय हिंदी केंद्र, आर.एन.टी.यू., भोपाल द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रुचि मिश्रा तिवारी, संकायाध्यक्ष मानविकी एवं उदार कला संकाय, आर.एन.टी.यू. भी अपने विचार व्यक्त करेंगी।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा, भारतीय भाषाओं और विदेशी भाषाओं के साहित्यिक एवं अकादमिक कार्यों को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा (इफ्लू) केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हैदराबाद एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के मध्य एक महत्वपूर्ण 'एमओयू' भी किया जाएगा। संगोष्ठी का संयोजन विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर टी.जे. रेखा रानी कर रही हैं।

Created On :   9 April 2026 11:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story