MP News: मूंग खरीदी को लेकर किसान कांग्रेस ने पुतला दहन कर नर्मदा नदी में अस्थि विसर्जन भी किया

मूंग खरीदी को लेकर किसान कांग्रेस ने पुतला दहन कर नर्मदा नदी में अस्थि विसर्जन भी किया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मूंग की समर्थन मूल्य पर तुलाई व अन्य मांगों को लेकर मप्र किसान कांग्रेस की सभी जिला इकाई ने मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय कृषि मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। बुधनी में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव और स्थानीय बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव का पुतला जलाया गया।

किसानों ने पुतला दहन कर पुतले की अस्थियों को बुधनी स्थित जैत घाट पर नर्मदा नदी में अस्थि विसर्जन भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण जन और किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि किसानों ने मूंग फसल का समर्थन मूल्य नहीं मिलने और मूंग का सरकारी खरीद में कोटा को लेकर आक्रोश है।

किसान की मात्र 25 प्रतिशत उपज सरकार खरीद रही है। बाकी उपज किसान मंडी में बेचने के लिए मजबूर है। जिस कारण किसान को समर्थन मूल्य से बहुत कम पर उपज बेचने के लिए विवश होना पड़ रहा । खाद में भी कोटा तय कर किसान के हाथ सरकार ने बांध रखे हैं। अल्प वर्षा किसान के कारण सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसान परेशान है।

Created On :   21 July 2026 3:05 AM IST

Tags

Next Story