MP News: मप्र नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के 13 नगर निगमों में 108 एल्डरमैन किए नियुक्त

मप्र नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के 13 नगर निगमों में 108 एल्डरमैन किए नियुक्त

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में 108 एल्डरमैन (नामनिर्दिष्ट पार्षद) नियुक्त किए हैं। भोपाल नगर निगम में 12, मुरैना, सागर, रीवा, सतना, सिंगरौली, कटनी, छिंदवाड़ा, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास और रतलाम नगर निगम में 8-8 एल्डरमैन नियुक्त किए गए। फिलहाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्तियां नहीं हुई हैं।

मुरैना में 8 एल्डरमैन नियुक्त मुरैना नगर निगम में ऊषा बौंदिल, राजेन्द्र राठौर, अरविंद भदौरिया, दिनेश शर्मा, निधि गुप्ता, संतोषराम प्रजापति, बन्टूदास लाल और महावीर कोरी को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।

सागर में 8 नामनिर्दिष्ट पार्षद सागर नगर निगम में महेश जैन, धर्मेंद्र रजक, जुगल प्रजापति, सुबोध पाराशर, विवेक सोढ़िया, राजेंद्र ठाकुर, आशालता सिलाकारी और अभिषेक (अंकु) चौरसिया को एल्डरमैन बनाया है।

रीवा में 8 एल्डरमैन की नियुक्ति रीवा नगर निगम में सत्यप्रकाश सचदेवा, राजेन्द्र शुक्ला, सरस्वती गुप्ता, मनोज पटेल, राजकुमार जायसवाल, प्रकाश सोनी, बुद्धसेन नापित और आनन्देन्द्र सिंह को एल्डरमैन बनाया है।

सतना में 8 एल्डरमैन बने सतना नगर निगम में चंद्ररेखा डहेर, हर्ष जैसवाल, सौरभ नायक, सुनील सेनानी, समर बहादुर सिंह, निधि गोपाल गुप्ता, कमलेश दतिया और शास्त्री शैलेष कुमार तिवारी को नामनिर्दिष्ट पार्षद नियुक्त किया है।

सिंगरौली में 8 नामनिर्दिष्ट पार्षद सिंगरौली नगर निगम में कालिका गुप्ता, किरण सोनी, गिरजा पाण्डेय, मान प्रसाद पाल, सम्पत शाह, किरण सागर खेखवार, नीरज सिंह परिहार और हरिदास गुप्ता को एल्डरमैन बनाया है।

कटनी में 8 एल्डरमैन नियुक्त कटनी नगर निगम में वेंकटेश मिश्रा, शोभा कुरील, प्रमोद तिवारी, अम्बरीष वर्मा, आयुष्मान शुक्ला, नरेश अग्रवाल, अभिषेक शर्मा और अनुराग त्रिसौलिया को नामनिर्दिष्ट पार्षद बनाया है।

Created On :   21 July 2026 2:35 AM IST

Tags

Next Story