MP News: अल-नीनो के कारण 23 जिलों में सामान्य से कम और 23 जिलों में सामान्य बरसात

अल-नीनो के कारण 23 जिलों में सामान्य से कम और 23 जिलों में सामान्य बरसात

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र में अब तक 23 जिलों में सामान्य से भी कम बरसात हुई है। जबकि 23 जिलों में सामान्य बारिश हुई। रविवार को कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री ने संबोधन में बताया कि प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति बनी हुई है। अब तक इंदौर, बुरहानपुर, नीमच, देवास, आगर-मालवा, भिंड, सीहोर और हरदा में सामान्य से अधिक वर्षा हुई। अब तक प्रदेश के 23 जिलों में सामान्य से कम और 23 जिलों में सामान्य वर्षा हुई है। अलीराजपुर अति अल्प वर्षा से प्रभावित हैं।

इधर, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रविवार को 10 लाख 54 हजार किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा खरीफ-2025 के 1460 करोड़ 25 लाख रुपए किसानों के खातों में ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल हानि होने पर कृषकों को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फसल बीमा योजना चल रही।

राज्य सरकार किसानों के साथ है। इस बार अल-नीनो प्रभाव के कारण अच्छे मानसून का अनुमान नहीं है। ऐसी स्थिति में किसान अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा, निर्धारित तिथि से पहले करवाने की भी सलाह दी। ज्ञात हो कि फसल बीमा योजना के तहत 2016-17 से 2024-25 तक 30 हजार 942 करोड़ 34 लाख रुपए का भुगतान प्रभावित किसानों को किया गया है।

Created On :   21 July 2026 1:32 AM IST

Tags

Next Story