- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- बोईंग विमान उतारने रीवा हवाई अड्डे...
MP News: बोईंग विमान उतारने रीवा हवाई अड्डे की लम्बाई बढ़ेगी, 400 करोड़ से होगा जमीन अधिग्रहण

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश के रीवा हवाई अड्डे का एक बार फिर विस्तार होगा तथा इसमें बोईंग विमान उतारने के लिये हवाई पट्टी को 21 सौ मीटर से बढ़ाकर 27 सौ मीटर किया जायेगा। इसके लिये करीब 140 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जायेगा जिसके लिये 400 करोड़ रुपयों का बजट स्वीकृत होगा। इसके लिये राज्य का विमानन विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है जिसमें राजस्व विभाग का सहयोग लिया जा रहा है।
प्रस्ताव तैयार होने पर इसे कैबिनेट की स्वीकृति के लिये भेजा जायेगा। रीवा विमानतल अभी केंद्र सरकार के एयरपोर्ट अथारिटी के पास संचालन हेतु है तथा भूमि अधिग्रहण के बाद उसे ही यह रनवे के विस्तार हेतु सौंपी जायेगी। अधिग्रहण की कार्यवाही इस साल दिसम्बर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
उज्जैन हवाई पट्टी की अधिगृहित भूमि हस्तांतरित
इधर उज्जैन के दाताना-मताना में स्थित हवाई पट्टी के विस्तार हेतु अधिगृहित भूमि विमानन विभाग ने केंद्र की एयरपोर्ट अथारिटी को हस्तांतरित कर दी है तथा कुछ दिनों में इस पर नया टर्मिनल बनाने एवं रनवे के विस्तार हेतु मुख्यमंत्री मोहन यादव भूमिपूजन करेंगे। सिंहस्थ 2028 के लिये यह तैयारी की जा रही है।
Created On :   21 July 2026 3:20 AM IST












