- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- कृषि उपज मंडियों से इस साल 2 हजार...
MP News: कृषि उपज मंडियों से इस साल 2 हजार 243 करोड़ रुपये की आय होगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश की 259 कृषि उपज मंडियों से इस साल 2 हजार 243 करोड़ 76 लाख रुपये की आय होगी। दरअसल, राज्य सरकार ने 16 जून 2026 से मप्र कृषि उपज मंडी बोर्ड के अंतर्गत कार्यरत कृषि उपज मंडियों में मंडी शुल्क एक रुपये से बढ़ाकर डेढ़ कर दिया है। इसलिये अब सालाना आय का लक्ष्य भी संशोधित कर दिया गया है। अब अप्रैल 2026 से मार्च 2027 तक आय का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है।
यह भी पढ़े -केन बेतवा में आंदोलनकारियों के साथ बातचीत की जगह दमन का रास्ता अपना रही सरकार- उमंग सिंघार
अब भोपाल संभाग में आने वाली मंडियों को 501 करोड़ 66 लाख रुपये, इंदौर संभाग को 416 करोड़ 83 लाख रुपये, उज्जैन संभाग को 468 करोड़ 93 लाख रुपये, ग्वालियर संभाग को 287 करोड़ 97 लाख रुपये, सागर संभाग को 178 करोड़ 57 लाख रुपये, जबलपुर संभाग को 303 करोड़ 28 लाख रुपये तथा रीवा संभाग को 86 करोड़ 51 लाख रुपये आय वर्तमान वित्त वर्ष में अर्जित करना होगी।
Created On :   21 July 2026 2:38 AM IST













