- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- GST जबलपुर के अधीक्षक से 92 लाख की...
MP News: GST जबलपुर के अधीक्षक से 92 लाख की सम्पत्ति मिली, सीबीआई ने दर्ज की एक और FIR

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सीजीएसटी डिवीजन-1 जबलपुर के अधीक्षक मुकेश कुमार बर्मन के खिलाफ 17 दिसम्बर 2025 को रिश्वत मांगने के प्रकरण में सीबीआई ने सर्च कर ट्रेप केस दर्ज किया था तथा इसके बाद सीबीआई के निरीक्षक उदयभान मिश्रा ने जांच की तथा जांच में पाया गया कि बर्मन ने 1 जनवरी 2019 से 17 दिसम्बर 2025 के बीच 92 लाख 33 हजार 324 रुपये की अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित की तथा यह आय के ज्ञात स्रोतों से 89.36 प्रतिशत अधिक थी। इस पर अब पुन: सीबीआई ने बर्मन के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत एफआईआर दर्ज की है।
Created On :   21 July 2026 2:28 AM IST
Next Story












