MP News: गुना के इंडस्ट्रियल एरिया में एक पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद, बचाव कार्य जारी

गुना के इंडस्ट्रियल एरिया में एक पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद, बचाव कार्य जारी
फायर ब्रिगेड की टीमें, पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुँचे, बचाव कार्य जारी है। 50 लाख से अधिक का सामान जलकर खाक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के गुना में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे 50 लाख रुपये से अधिक कीमत के प्लास्टिक पाइप, कच्चा माल और तैयार सामान जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड की टीमें, पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुँचे। बचाव कार्य जारी है। आग किन कारणों से लगी अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, आग बुझने के बाद तकनीकी जांच कर आग के कारणों का पता लगाया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ ही समय में आग बहुत तेजी से फैली और पूरा कारखाना कुछ ही पल में चपेट में आ गया। काले धुएं का विशाल गुबार आसमान में छा गया, जो काफी दूर से आसानी से नजर आ रहा था।

स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक के पाइप और भारी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग ने चंद सेकंड में ही बड़ा रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरे गोदाम और प्रॉडक्शन इकाई से आग आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव कार्य में युद्ध स्तर पर जुट गई।

Created On :   17 Jun 2026 8:33 AM IST

Tags

Next Story