- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अब पाण्ढुर्ना जिले के सौंसर में...
Chhindwara News: अब पाण्ढुर्ना जिले के सौंसर में मल्टी प्रोडक्ट एसईजेड बनेगा, वन विभाग ने एनपीवी हेतु मांगे 9.5 करोड़ रुपये

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। पिछले कई सालों से छिन्दवाड़ा प्लस डेवलपर्स कंपनी पाण्ढुर्ना जिले के सौंसर में करीब 8 हजार एकड़ अधिगृहित भूमि पर स्पेशल इकोनामिक जोन बना रही है लेकिन विभिन्न अड़चनों के कारण करोड़ों रुपये लग जाने के बाद भी यह अब तक तैयार नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़े -ओडिशा भगवान जगन्नाथ की जमीनों की सुरक्षा के लिए ओडिशा सरकार ने जारी किए राज्यव्यापी निर्देश
अब इसका स्वरुप बदला जा रहा है तथा इसे मल्टी प्रोडक्ट स्पेशल इकोनामिक जोन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसे राज्य की औद्योगिक प्रोत्साहन नीति के तहत विभिन्न प्रकार के लाभ देने के लिये राज्य के औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन विभाग ने कैबिनेट की स्वीकृति के लिये प्रस्ताव तैयार किया है।
इस प्रस्ताव पर राज्य के वन विभाग से जब अभिमत मांगा गया तो उसने साफ कह दिया है कि वैकल्पिक वृक्षारोपण हेतु नेट प्रेजेंट वेल्यु के 9 करोड़ 50 लाख रुपये जमा कराये जायें और चूंकि अब भू-उपयोग बदला गया है इसलिये नये सिरे से फारेस्ट क्लीयरेंस ली जाये। दरअसल, सौंसर के इस एसईजेड में एक बड़ा हिस्सा वन भूमि है तथा पूर्व में इस हेतु अलग स्थान पर वैकल्पिक भूमि देकर वन विभाग की पहले चरण की स्वीकृति ले ली गई थी लेकिन नेट प्रेजेन्ट वेल्यु जमा नहीं की गई थी। अब इस एसईजेड के नये स्वरुप के कारण इसके लिये नये सिरे से छिन्दवाड़ा प्लस डेवलपर्स कंपनी को मशक्कत करना होगी।
Created On :   14 July 2026 2:30 AM IST











