- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- लॉर्ड्स टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज...
MP News: लॉर्ड्स टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर सीएम मोहन यादव ने भारतीय महिला टीम को दी बधाई, कहा - 'बेटियों ने देश का मान बढ़ाया'

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की टीम को टेस्ट मैच में पराजित करने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की बेटियों ने देश का मान बढ़ाया है।
यह भी पढ़े -जीसीसी, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी महिला क्रिकेट टीम ने दमदार विजय प्राप्त कर इतिहास रचा है। भारतीय टीम की विजय में मध्यप्रदेश की बेटी सुश्री क्रांति गौड़ ने पहली पारी में 5 विकेट और मैच में कुल 7 विकेट लेकर इस जीत में अपना अहम योगदान दिया है।
यह भी पढ़े -सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज होगा पेपरलेस, अगस्त में पायलट प्रोजेक्ट हो सकता है शुरु
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विजय पर आज मध्यप्रदेश के साथ पूरा देश गौरवान्वित है।
Created On :   14 July 2026 2:58 AM IST












