- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ग्लोबल साउथ का असली ग्रोथ इंजन बन...
BRICS Summit 2026: ग्लोबल साउथ का असली ग्रोथ इंजन बन चुका है भारत, नई दिल्ली घोषणा पत्र इसका प्रमाण: शिवराज सिंह चौहान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर बड़ी बात कही। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने कुछ सवाल करते हुए कहा नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता क्या हुई, देश-विरोधी नैरेटिव के इन ‘नाराज फूफाओं’ के चेहरे का रंग ही उड़ गया। दूरबीन लगाकर हर पल गड़बड़ी ढूँढने वालों की Fault-Finding Factory का शटर फिर बंद हो गया।
BRICS से आई तस्वीरों ने साबित कर दिया कि भारत अब वैश्विक राजनीति का Front-seat Driver है। पर अफसोस, जिन्हें हर मोर्चे पर सिर्फ भारत विरोध का मोतियाबिंद हो चुका है, उन्हें भारत की यह धमक और BRICS Moments की चमक कतई बर्दाश्त नहीं हो रही होगी।
उन्होंने आगे पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारत की अध्यक्षता में कृषि, खाद्य सुरक्षा तथा किसान आजीविका BRICS Agenda के केंद्र में आए। भारत की पहल पर Fertilizer shortages, खाद्य कीमतों की अनिश्चितता और Supply Chain की बाधाओं से निपटने के लिए ठोस रोडमैप भी तैयार किया गया।
यह भी पढ़े -ब्रिक्स समिट के बाद ईरान-UAE रिश्तों में आया नया मोड़, सुधार को लेकर पेजेश्कियान ने किया बड़ा दावा
भारत ने BRICS के एजेंडे में Resilience, Innovation, Cooperation और Sustainability को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास और सहयोग की नई दिशा प्रस्तुत की। सर्वसम्मति से पारित ‘नई दिल्ली घोषणा-पत्र’ इस बात का प्रमाण है कि भारत अब Global South का असली Growth Engine बन चुका है।
Created On :   14 Sept 2026 10:54 AM IST












