- Home
- /
- सांप के काटने से हर तीसरे दिन 1...
सांप के काटने से हर तीसरे दिन 1 मौत, 12 महीनों 39 ने मौतें

डिजिटल डेस्क, उमरिया। पाली के डिडबरिया गांव में जमीन पर सो रहे पति-पत्नी को सर्प ने काट लिया। अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही दोनों मृत हो गई। खतरे को देखते हुए अलर्ट रहने की जरुरत है। पिछले 12 माह में यह 39वींं मौत है।
पाली अंचल सांपों के खतरे से ज्यादा पीडि़त है। पिछले साल यहां 12 लोग सर्प दंश से मृत हुये। हालांकि करकेली में 19 मौतें हुईंं लेकिन क्षेत्रफल के हिसाब से करकेली पाली से काफी बड़ा है। बांधवगढ़ तहसील में सबसे कम 8 प्रकरण सामने आये। वहीं इस सत्र मार्च 2017 से अभी तक तीन प्रकरण मुआवजा के लिए पहुंचे हैं। बांधवगढ़ के दो तथा एक मानपुर अंचल का है। पिछले सत्र में कुल 39 प्रकरणों को मुआवजा दिया गया।
उमरिया के सीएमएचओ डॉ. उमेश नामदेव ने कहा कि सर्पदंश पीडि़तों के उपचार के लिए शासकीय अस्पतालों में आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। पीडि़तों का तत्काल अस्पताल भेजा जाए तो जान बचाने के सार्थक प्रयास होंगे। लोगों से यह भी आग्रह है कि झाड़-फूंक के बजाय सर्पदंश पीडि़तों को अस्पताल भेजने को प्राथमिकता दें।
इस सीजन हुई घटनाएं
- 24 जून को गढ़ा गांव में 19 वर्षीय मीरा पिता खेल सिंह बैगा को सर्प ने काट लिया। जागरुकता के अभाव में परिजन झाडफ़ूंक कराते रह गये। युवती के शरीर में जहर फैलते ही चल बसी।
- 25 जून को मानपुर के मुडग़ुड़ी गांव में 11 वर्षीय दीपक पिता नंदू रजक को खेलते समय सर्प ने काटा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
- इसी दिन छोटे लाल पिता नंदलाला कोल निवासी इंदवार को काम करते समय खेत में जहरीले सर्प ने काट लिया। युवक की घटना में मौत हो गई।
- 11 जुलाई को डिडवरिया में पति पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई।
Created On :   13 July 2017 6:21 PM IST