Navratri 2025: सप्तमी से नवमी तक इन रंगों के वस्त्र करें धारण, देवी माता बरसाएंगी अपार कृपा

सप्तमी से नवमी तक इन रंगों के वस्त्र करें धारण, देवी माता बरसाएंगी अपार कृपा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि में हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व होता है। श्रद्धालु इन नौ दिनों में व्रत, पूजा और आराधना के साथ-साथ विशेष रंगों के वस्त्र धारण करके देवी को प्रसन्न करते हैं। मान्यता है कि इन खास दिनों पर सही रंग पहनने से देवी की कृपा जल्द प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और शांति का आगमन होता है। तो चलिए सप्तमी से लेकर नवमी तक के खास रंगों के बारे में जानते हैं।

सप्तमी

सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन नीले या गहरे हरे रंग के वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह रंग साहस, शक्ति और निडरता का प्रतीक है। मां कालरात्रि की कृपा से शत्रु पर विजय मिलती है और हर प्रकार का भय दूर होता है।

अष्टमी

महाष्टमी के दिन मां महागौरी की आराधना की जाती है। उन्हें पवित्रता और शांति की देवी माना गया है। इस दिन गुलाबी या हल्के बैंगनी रंग के वस्त्र पहनना अत्यंत फलदायी होता है। इससे मानसिक शांति, प्रेम और संबंधों में मधुरता आती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

नवमी

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। यह दिन पूर्णता और सिद्धियों को प्राप्त करने वाला होता है। नवमी के दिन बैंगनी या लाल रंग के वस्त्र धारण करना शुभ फल देता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है, कार्यों में सफलता मिलती है और जीवन में नई शुरुआत के अवसर खुलते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   29 Sept 2025 4:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story