- Home
- /
- पुंछ में सड़क दुर्घटना में 10 लोग...
पुंछ में सड़क दुर्घटना में 10 लोग घायल

By - Bhaskar Hindi |3 Feb 2022 3:38 AM IST
जम्मू-कश्मीर पुंछ में सड़क दुर्घटना में 10 लोग घायल
हाईलाइट
- जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क दुर्घटना में 10 लोग घायल
डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में दस लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि पुंछ जिले के मंडी क्षेत्र के स्वाजियां गांव में यात्रियों को ले जा रही एक मिनी बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई, जिसके बाद वाहन पलट गया। पुलिस सूत्रों ने कहा, इस दुर्घटना में दस लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आईएएनएस
Created On :   2 Feb 2022 2:00 PM IST
Next Story