US China TikTok Deal: अमेरिका-चीन के बीच टिकटॉक पर हुई बड़ी डील, नहीं होती तो पूरी तरह से लगता प्रतिबंध, जानिए क्या है मामला?

- ट्रंप ने व्हाइट हाउस से डील की घोषणा
- अमेरिका ने टिकटॉक पर लगाया प्रतिबंध
- टिकटॉक के यूजर्स दुनिया भर में करीब दो अरब
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच एक बड़ी डील होने की जानकारी मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा करते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बीच टिकटॉक की डील तय हो गई हैं। यह बयान उन्होंने ब्रिटेन दौरे पर जाने से पहले व्हाइट हाउस से दिया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी टिकटॉक पर डील फाइनल हो गई है। अब इसे लेकर शुक्रवार को ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करेंगे।
टिकटॉक का नियंत्रण अमेरिका के हाथ
जानकारी मिली है कि इस समझौते के लिए अमेरिका की तरफ से वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और चीन की ओर से उपप्रधानमंत्री ही लिफेंग ने बातचीत की। इसके लिए उनकी ये मीटिंग स्पेन की राजधानी मैड्रिड में दो दिन तक चली थी। चीन के बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक के यूजर्स दुनिया भर में करीब दो अरब हैं। इस डील के तहत पूरा तरह से नियंत्रण टिकटॉक का अमेरिकी कंपनियों के हाथ में आ जाएगा। ट्रंप ने बताया कि इसे खरीदने के लिए अमेरिकी कंपनियां सामने आई हैं।
इस डील का अंतिम रूप दिया जाएगा
अमेरिका सरकार ने इसी साल जनवरी में टिकटॉक पर बैन लगा दिया था। अमेरिका ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए चीन को 17 सितंबर तक का समय दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि चीन को टिकटॉक की डील के लिए 17 सितंबर, 2025 तक का समय दिया गया है। अगर चीन इस तय सीमा तक अमेरिका से डील नहीं करता तो पूरी तरह से बैन लग जाता। इसके पहले 12 सितंबर को ट्रंप ने कहा था कि शी जिनपिंग से बातचीत कर इस डील को अंतिम रूप दिया जाएगा।
अगले महीने चीन और अमेरिका की बैठक
सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका सरकार ने साल 2024 में एक कानून पास किया था। इसके तहत चीन की कंपनी बाइटडांस को टिकटॉक में अमेरिका को संचालन के लिए मालिकाना हिस्सा बेचना था। उस दौरान यह आशंका जाहिर की जा रही थी कि इस ऐप के माध्यम से चीन सरकार अमेरिका यूजर्स का डेटा एक्सेस कर सकती है। वहीं, दोनों देशों के बीच यह डील 30-45 दिनों में पूरी होने की उम्मीद जताई थी। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि यह डील अगले महीने दक्षिण कोरिया में होने वाले APEC शिखर सम्मेलन में होने वाली है। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति और अमेरिकी राष्ट्रपति बैठकर करेंगे। यह भी एक शर्त है।
Created On :   16 Sept 2025 11:58 PM IST