टैरिफ पर तनाव..चर्चा फिर बयानबाजी: भारत को लेकर ट्रंप रुख में नरमी के बीच अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने दिया विवादित बयान

- अमेरिका भारत को अपनी मक्का बेचना चाहता है
- भारत में GM मक्का का यूज नहीं होता
- आनुवंशिक रूप से बदला हुआ होता है अमेरिका का मक्का
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने चेतावनी दी है कि अगर भारत, अमेरिका में उगाए गए मक्का को खरीदने से मना करता है तो भारत की भी अमेरिकी बाजार में एंट्री बंद हो सकती है। लुटनिक ने ये धमकी एक इंटरव्यू में दी, उन्होंने कहा अगर भारत अपने टैरिफ कम नहीं करता है तो उसे मुश्किल समय का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें लुटनिक का बयान ऐसे समय सामने आया है, जब खुद ट्रंप भारत के प्रति रुख में नरमी ला रहे हैं। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता पर अभी बातचीत चल रही है। भारत पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका बाज नहीं आ रहा है। ट्रंप प्रशासन के नेता अनाप-शनाप बयानबाजी करने में लगे हुए है।
अपने साक्षात्कार में लुटनिक ने दावा किया कि ट्रंप ने इंडिया से कहा है, अपने टैरिफ कम करो, जैसा हम तुम्हारे साथ करते हैं वैसा ही हमारे साथ करो। लुटनिक ने कहा, 'यह यूएस राष्ट्रपति ट्रंप की नीति है, और या तो आप इसे मान लीजिए, या फिर दुनिया के सबसे बड़े ग्राहक अमेरिका के साथ व्यापार करना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा।
भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों को लेकर अमेरिका के वाणिज्य मंत्री लुटनिक ने दावा किया है कि भारत- अमेरिका को अपना सामान बेचते हैं और हमारा फायदा उठाते हैं। जबकि भारत हमें अपनी अर्थव्यवस्था से बाहर रखते हैं, जबकि यूएस का बाजार उनके लिए पूरी तरह से खुले हैं।
लुटनिक ने आगे कहा 1.4 अरब लोग एक बुशल अमेरिकी मक्का नहीं खरीद सकते? वे हमें सबकुछ बेचते हैं और हमारा मक्का नहीं खरीदते? वे हर चीज पर टैरिफ लगाते हैं। बुशेल एक मात्रा की इकाई है, जो सूखी चीजों के लिए होती है और यह करीब 35.2 लीटर के बराबर होती है।
अमेरिकी मक्के को क्यों नहीं खरीदता इंडिया
आपको बता दें रूस से तेल खरीदने पर ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। जिससे दोनों देशों के संबंधों में तल्खियां पैदा हो गई है। ट्रंप और उनके अधिकारियों का कहना है कि रूस से तेल खरीद इंडिया यूक्रेन जंग को फंड कर रहा है। हालांकि भारत इन आरोपों को शुरु से खारिज कर रहा है।
Created On :   16 Sept 2025 11:20 AM IST