फ्रीडम एज: दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान ने संयुक्त हवाई और नौसैनिक अभ्यास शुरू किया

- उत्तर कोरिया ने संयुक्त सैन्यभ्यास की निंदा की
- अभ्यास का उद्देश्य समुद्र, वायु और साइबरस्पेस में क्षमताओं को मजबूत करना
- दक्षिण कोरियाई द्वीप के पास हो रहा है संयुक्त अभ्यास
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान ने आज सोमवार से दक्षिण कोरियाई द्वीप के पास एक संयुक्त हवाई और नौसैनिक अभ्यास शुरू किया। उत्तर कोरिया ने तीनों देशों के संयुक्त सैन्यभ्यास की कड़ी निंदा करते हुए इसे शक्ति का लापरवाहीपूर्ण प्रदर्शन बताया है। संयुक्त सैन्यभ्यास का नाम फ्रीडम एज रखा है। जो दक्षिण कोरिया के दक्षिणी जेजू द्वीप के पास यह अभ्यास शुक्रवार तक चलेगा।
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 'फ्रीडम एज' नामक इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्र, वायु और साइबरस्पेस में देशों की संयुक्त परिचालन क्षमताओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा संयुक्त अभ्यास को उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु और मिसाइल खतरों का मुकाबला करने के लिए किया जा रहाा है, जो जरूरी है।
अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड ने मीडिया को बताया कि इस संयुक्त अभ्यास में अमेरिकी मरीन और वायु सेना के अत्याधुनिक हवाई उपकरण शामिल होंगे और इसमें उन्नत बैलिस्टिक-मिसाइल और वायु-रक्षा अभ्यास, चिकित्सा निकासी और समुद्री संचालन प्रशिक्षण शामिल होंगे।
Created On :   15 Sept 2025 9:32 AM IST