चीन का सबसे तेज डॉकिंग रिकॉर्ड,: शेंझोउ-21 अंतरिक्ष यान 3.5 घंटे में तियांगोंग स्पेस स्टेशन से जुड़ा, कई शोध करेगा, यात्रियों के साथ गए चूहे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरिक्ष में चीन ने नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है, चीन का शेंझोउ-21 अंतरिक्ष यान 3.5 घंटे में तियांगोंग स्पेस स्टेशन से जुड़ गया, चीन का ये अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड है। स्पेस क्रफ्ट में मिशन कमांडर झांग लू के साथ दो नए अंतरिक्ष यात्री वू फेई और झांग होंगझांग भी गए है, ये दोनों सदस्य पहली बार अतंरिक्ष गए हैं। 32 वर्षीय इंजीनियर वू फेई चीन के सबसे कम उम्र के अंतरिक्ष यात्री हैं। झांग होंगझांग एक पेलोड विशेषज्ञ हैं, जो पहले नए ऊर्जा और नए पदार्थों पर शोधकर्ता थे। उनके कुछ साथ चूहे भी गए है। तीनों सदस्य करीब छह महीने तक स्पेस स्टेशन पर रहेंगे।
चीन ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अलग तियांगोंग स्पेस स्टेशन को बनाया है। चीन पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण के लिए भी सहयोग कर रहा है। भविष्य में एक पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री को शॉर्ट मिशन पर भेजने की योजना है।
चीन ने घोषणा करते हुए कहा कि उसका शेंझोउ 21 अंतरिक्ष यान अपनी नवीनतम तीन सदस्यीय टीम के साथ देश के तियांगोंग स्पेस स्टेशन से तय रिकॉर्ड समय में जुड़ गया। पूरी डॉकिंग प्रक्रिया लगभग 3.5 घंटे चली, जो पिछले मिशनों की तुलना में तीन घंटे कम है। शेंझोउ 21 यान शुक्रवार रात 11:44 बजे जिउकुआन लॉन्च सेंटर से उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि चीन इस अंतरिक्ष यान से छह महीने तक बायोटेक्नोलॉजी, एयरोस्पेस और मटेरियल साइंस से जुड़ी 27 वैज्ञानिक परियोजनाओं पर काम करेंगे।
चीन ने पहली बार वजनहीनता और संगरोध के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए स्पेश स्टेशन में दो नर और दो मादा चूहों को अंतरिक्ष में भेजा है। इन चूहों को 60 दिनों तक चली कड़ी ट्रेनिंग के बाद 300 उम्मीदवारों में से चुना गया है। ये चूहे शेंझोउ 20 के साथ पृथ्वी पर वापस आएंगे।
आपको बता दें चीन ने 2003 में पहला मानवयुक्त मिशन लॉन्च किया और अमेरिका व सोवियत संघ के बाद तीसरा देश बना। चीन का लक्ष्य 2030 तक चंद्रमा पर मानव को भेजना है। चीन पाकिस्तानी अतंरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण में भी मदद कर रहा है। भविष्य में चीन एक पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री को शॉर्ट मिशन पर भेजने की तैयारी में है।
Created On :   1 Nov 2025 10:01 AM IST












