रूस से तेल खरीदने पर यूक्रेन का भारत के खिलाफ एक्शन!: डीजल खरीद पर लगाने जा रहा रोक, क्या दोनों देशों के बीच होगी तनाव की शुरुआत?

- भारत और यूक्रेन के बीच तनाव की शुरुआत
- रूस से तेल खरीदने पर यूक्रेन लेगा भारत के खिलाफ एक्शन
- भारत से डीजल के खरीद पर लगाने जा रहा बैन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेन और भारत के बीच जल्द ही तनाव की शुरुआत हो सकती है। रूस से तेल खरीदने के चलते यूक्रेन भारत से डीजल खरीद को रोकने की तैयारी कर रहा है। इस बारे में यूक्रेन की एक एनर्जी कंसल्टेंसी एनकोर ने सोमवार को ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 1 अक्तूबर 2025 से यूक्रेन भारत से डीजल की खरीद पर प्रतिबंध लगाएगा।
भारत से डीजल खरीदने पर रोक लगाएगा यूक्रेन
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एनकॉर ने बताया कि भारत के रूस से अधिक मात्रा में कच्चा तेल खरीदने की वजह से यूक्रेन ने यह फैसला लिया है। एनकोर ने बताया कि रूस यूक्रेन की तेल रिफाइनरियों पर ड्रोन और मिसाइल अटैक कर रहा है। कंपनी के मुताबिक यूक्रेन सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें आदेश दिया है कि भारत से आने वाले सभी डीजल की खेपों की जांच हो ताकि रूसी कंपोनेंट के बारे में पता लगाया जा सके।
वहीं, एक अन्य कंसल्टेंसी A-95 ने बताया कि इस साल गर्मी के महीने में यूक्रेन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी खराब हो गई थी। जिसके चलते व्यापारियों को भारत से डीजल खरीदकर इसकी पूर्ती करनी होगी। बता दें, यू्क्रेन के रक्षा मंत्रालय ने भारत से कुछ डीजल खरीदा था। क्योंकि वह सोवियत के पुराने मानकों पर खरा उतरा था।
2022 से पहले रूस, बेलारूस से डीजल खरीदता था यूक्रेन
इसके अलावा एनकोरा ने कहा कि यूक्रेन ने अगस्त 2025 में भारत से 119,000 टन डीजल खरीदा, जो उसके कुल डीजल आयात का 18 प्रतिशत है। बता दें, साल 2022 में रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने से पहले यूक्रेन अपने घरेलू कमी को पूरा करने के लिए बेलारूस और रूस से डीजल खरीदता था। A-95 कंसल्टेंसी ने कहा कि इस साल की पहली छमाही में डीजल का आयात पिछले साल की तुलना में 13 फीसदी घटकर 2.74 मिलियन मीटिक टन रह गया है।
बता दें, भारत रूस से तेल मिडिल ईस्ट के मुकाबले सस्ते दामों पर मिलने की वजह से खरीदता है। दोनों जगहों पर कीमतों का बड़ा अंतर है। रूसी तेल खरीदने को लेकर ही अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है।
Created On :   16 Sept 2025 1:28 AM IST