Trump on Nigeria: अमेरिका ने नाइजीरिया पर सैन्य कार्रवाई करने की दी धमकी! चीन ने किया कड़ा विरोध, विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

अमेरिका ने नाइजीरिया पर सैन्य कार्रवाई करने की दी धमकी! चीन ने किया कड़ा विरोध, विदेश मंत्रालय ने कही ये बात
राष्ट्रीय परिस्थितियों के हितों के रास्ते पर काम कर रही है। ट्रंप ने नाइजीरियाई सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने देश में रहने वाले ईसाइयों का धार्मिक उत्पीड़न कर रहा है।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाइजीरिया पर सैन्य कार्रवाई करने की धमकी दी है। इस मामले में चीन ने प्रतिक्रिया दी और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि बीजिंग नाइजीरियाई सरकार का सपोर्ट करता है क्योंकि वह अपने नागरिकों को राष्ट्रीय परिस्थितियों के हितों के रास्ते पर काम कर रही है। ट्रंप ने नाइजीरियाई सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने देश में रहने वाले ईसाइयों का धार्मिक उत्पीड़न कर रहा है।

ट्रंप ने धमकी में कही ये बात

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना था कि अगर नाइजीरिया सरकार ईसाइयों की हत्या करने वाली अनुमति देना बंद नहीं करती है तो अमेरिका को तुरंत सभी सहायता और सहयोग बंद कर देगा। साथ ही इस्लामी आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सैन्य कार्रवाई भी कर सकता है।

चीन ने दी ये प्रतिक्रिया

ट्रंप की इस टिप्पणी को लेकर चीन किए गए सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "नाइजीरिया के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अमेरिकी दावे वास्तविकता से मेल नहीं खाते।"

नाइजीरिया ने अपने एक बयान में बताया कि वे आतंकवाद से लड़ने, अंतरधार्मिक सद्धाव बढ़ाने और सभी लोगों के जीव न अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, चीनी प्रवक्ता ने कहा, "'एक व्यापक रणनीतिक साझेदार के रूप में, चीन नाइजीरिया सरकार का दृढ़ता से समर्थन करता है।" उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा, "चीन किसी भी देश द्वारा धर्म या मानवाधिकार के बहाने अन्य राष्ट्रों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का विरोध करता है। हम मनमाने प्रतिबंधों और बल प्रयोग की धमकियों का भी विरोध करते हैं।"

ड्रग तस्करी के मामले में चीन ने कही ये बात

वेनेजुएला के चीन से मिलाइलें और ड्रोन खरीदने की खबरे भी सामने आई थी। इस पर माओ निंग ने बताया कि चीन ड्रग कार्टेल पर बल प्रयोग का विरोध करता है। इलाके में अमेरिकी नौसेना ने 12 हमले किए थे। इसके बाद वेनेजुएला की यह मांग सामने आई हैं, जहां पर संदेह के आधार पर ड्रग से भरी नावों पर हमले किए गए। इस चीनी प्रवक्ता ने कहा, "बीजिंग अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने का समर्थन करता है ताकि सीमा-पार अपराधों से निपटा जा सके, लेकिन अंतरराष्ट्रीय संबंधों में ताकत के दम पर डराने-धमकाने का विरोध करता है। हम लैटिन अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र में शांति व स्थिरता को नुकसान पहुंचाने वाली अमेरिकी कार्रवाइयों का समर्थन नहीं करते।"

चीन ने एकतरफा कार्रवाई का किया विरोध

माओ निंग ने आगे यह बात जोड़ते हुए कहा कि चीन अन्य देशों के जहाजों के खिलाफ हुई एकतरफा कार्रवाई का विरोध करता है, जो तय की गई जरूरी सीमाओं से आगे बढ़ते है। उन्होंने यह भी बताया, "हम आशा करते हैं कि अमेरिका द्विपक्षीय व बहुपक्षीय कानूनी ढांचे के भीतर रहकर ही दूसरे देशों की जहाजों पर कार्रवाई करेगा।" उन्होंने यह भी स्पष्ट करते हुए कहा, "वेनेजुएला के साथ चीन का सामान्य आदान-प्रदान और सहयोग दो संप्रभु राष्ट्रों के बीच होता है, जिसमें किसी तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बनाया जाता है, न ही ऐसे सहयोग में किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप या प्रभाव काम करता है।"

Created On :   4 Nov 2025 6:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story