Indian Youth Kidnapped in Sudan: सूडान में गृहयुद्ध के बीच भारतीय युवक का किया अपहरण, राजदूत एल्टॉम ने दी ये अहम जानकारी

सूडान में गृहयुद्ध के बीच भारतीय युवक का किया अपहरण, राजदूत एल्टॉम ने दी ये अहम जानकारी
भारत के ओडिशा निवासी युवक का अपहरण कर लिया है। उस युवक की रिहाई के लिए वहां की सरकार आरएसएफ से बात कर रही है। इसकी जानकारी भारत में सूडान के राजदूत मोहम्मद अली एल्टॉम ने सोमवार को दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफ्रीकी देश सूडान में इस वक्त गृहयुद्ध चल रहा है। इस दौरान विद्रोही रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) ने भारत के ओडिशा निवासी युवक का अपहरण कर लिया है। उस युवक की रिहाई के लिए वहां की सरकार आरएसएफ से बात कर रही है। इसकी जानकारी भारत में सूडान के राजदूत मोहम्मद अली एल्टॉम ने सोमवार को दी है। बता दें कि आरएसएफ और वहां की सेना के बीच साल 2023 से संघर्ष जारी है। इस वजह से अब तक 1.3 करोड़ से ज्यादा नागरिक विस्थापित हो गए हैं। वहीं, आरएसएफ को सूडान की सेना ने आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है।

सूडान के राजदूत ने दी ये जानकारी

इस मामले में राजदूत ने कहा कि जिस शख्स का आरएसएफ ने अपहरण किया है। वह ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले का रहने वाला आदर्श बेहरा है। इस मामले में उनका देश भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि विद्रोहियों ने बेहरा का अल फशीर शहर से अपहरण किया है।

विद्रोहियों के चंगुल से छुड़ाएंगे

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एल्टॉम के हवाले से लिखा, "इससे पहले भी सूडान के एक शहर की घेराबंदी के दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय अपने एक अन्य नागरीक के बारे में हमसे संपर्क किया था।" उन्होंने आग बताया, "हम जानते हैं कि हमें क्या करना है। हमें ये भी पता है कि आरएसएफ क्या करने में सक्षम हैं। हम जल्द ही आदर्श बेहरा को विद्रोहियों के चंगुल से छुड़ाएंगे।"

भारत निभा सकता है अहम भूमिका

सूडान राजदूत ने आगे बताया, "भारत के साथ हमारे गहरे संबंध हैं। भारत ने शांति और युद्ध के समय हमेशा से सूडान का एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है। इस जारी संकट के दौरान, भारत ने सूडान को मानवीय सहायता प्रदान की है और ऐसा करना जारी रखेगा। भारत सरकार ने सूडान को चिकित्सा सहायता और खाद्य आपूर्ति प्रदान की है, जिसकी हम बहुत सराहना करते हैं। युद्ध के बाद जब सूडान पुनर्निर्माण के चरण में प्रवेश करेगा तो हमारा मानना ​​है कि भारत एक विकास भागीदार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।"

Created On :   4 Nov 2025 1:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story