भारतीय सेना का त्रिशूल युद्धाभ्यास: भारत के अभियान से पाकिस्तान की उड़ी निंद, अभ्यास को लेकर की ये टिप्पणी

भारत के अभियान से पाकिस्तान की उड़ी निंद, अभ्यास को लेकर की ये टिप्पणी
भारत के इस अभियान से "रणनीतिक अस्थिरता और घबराहट" देखने को मिल रही है। उनका आगे कहना है, "पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति पहले से ही रावलपिंडी के कारण अस्थिर है।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। भारत की तीनों सेनाएं संयुक्त युद्धाभ्यास कर रही है, जिसका नाम त्रिशूल रखा है। इसका आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब तेहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) की गतिविधियां इस्लामाबाद तक पहुंच गई हैं। इस अभ्यास से पाकिस्तान की चिंताएं और ज्यादा बढ़ गई हैं।

पाकिस्तान ने इस अभियान पर दी प्रतिक्रिया

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने रावलपिंडी में मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी और कहा, "भारत को यह जान लेना चाहिए कि इस बार हमारा जवाब और भी मजबूत होगा।" उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान भारत के त्रि-सेवा युद्धाभ्यास पर बारीकी से नज़र रखे हुए है। भारत अरब सागर में एक और फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन (झूठा हमला दिखाने की साजिश) की तैयारी कर रहा है।"

भारत ने दिया जवाब

पाकिस्तान के इस बयान पर भारतीय खुफिया एजेंसियों के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि भारत के इस अभियान से "रणनीतिक अस्थिरता और घबराहट" देखने को मिल रही है। उनका आगे कहना है, "पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति पहले से ही रावलपिंडी के कारण अस्थिर है। डीजी आईएसपीआर का यह बयान सिर्फ एक नैरेटिव है। उनका उद्देश्य घरेलू मोर्चे पर एकता दिखाना है, जबकि देश के अंदरूनी हालात उनके नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं।"

भारतीय सेना का संयुक्त शक्ति प्रदर्शन

भारतीय सेना ने आज सोमवार (3 नवंबर) से अभ्यास शुरू किया है। जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान शामिल हुए। यह अभियान विशाल स्तर का बहु-क्षेत्रीय युद्धाभ्यास अरब सागर से लेकर आसमान तक है। यह ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पहला बड़ा अभ्यास है, जो 13 नवंबर तक जारी रहेगा। इसके तहत सेना एकीकृत युद्ध, त्वरित सैन्य तैनाती और समुद्री प्रभुत्व का अभ्यास है। इसके तहत तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और रणनीतिक समन्वय को पहले से अधिक मजबूत करना है।

Created On :   3 Nov 2025 11:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story