अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का परमाणु परीक्षण करने का बयान, कहा हमारे पास दुनिया को 150 बार तबाह करने के बराबर परमाणु हथियार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विवादित बयान देते हुए कहा कि हमारे पास दुनिया को 150 बार तबाह करने के लिए पर्याप्त परमाणु हथियार हैं, लेकिन फिर भी अमेरिका को परमाणु परीक्षण करने की जरूरत है। इसके पीछे की वजह ट्रंप ने रूस और चीन की परमाणु परीक्षण की महत्वकांक्षाएं बताई।
ट्रंप के परीक्षण के आदेश के बाद दुनिया भर में हंगामा मचा हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने सीबीएस के साथ अपने एक साक्षात्कार में कहा कि परमाणु परीक्षण करने का फैसला उन्होंने तह किया, जब उन्हें एहसास हुआ कि इतने बड़े परमाणु हथियारों के जखीरे के बावजूद अमेरिका अकेला ऐसा देश नहीं हो सकता, जो परमाणु परीक्षण न करे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बीते दिनों दक्षिण कोरिया में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात से कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अमेरिकी रक्षा विभाग को तुरंत परमाणु परीक्षण शुरू करने का आदेश दिया था। ट्रंप के इस बयान की विश्वभर में कड़ीआलोचना हुई, इसके बाद से दुनियाभर के कई देशों के बीच में फिर से परमाणु हथियारों के परीक्षण की होड़ मच सकती है।
हालांकि ट्रंप ने अपने बयान में ये भी कहा कि परमाणु हथियार के निरस्त्रीकरण के बारे में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात कही। ट्रंप ने कहा रूस ,उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण कर रहे है, और अन्य देश भी ऐसा करने को कह रहा हैं। तब अमेरिका पीछे नहीं रहेगा। आपको बता दें अमेरिका ने आखिरी बार ऑपरेशन जूलियन के तहत साल 1992 में परमाणु परीक्षण किया था।
Created On :   3 Nov 2025 12:12 PM IST












