India and Bangladesh news: मोहम्मद यूनुस विवादित नक्शे की पेंटिंग भेंट करने तुर्किए पहंचे, इस्लामिक देशों के साथ संबंध बेहतर कर रहे जाने क्या है मकसद?

मोहम्मद यूनुस विवादित नक्शे की पेंटिंग भेंट करने तुर्किए पहंचे, इस्लामिक देशों के साथ संबंध बेहतर कर रहे जाने क्या है मकसद?

डिजिटल डेस्क, टाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के हेड मोहम्मद यूनुस ने एक बार फिर भारत और बांग्लादेश के विवादित नक्शे की पेंटिंग लेकर तुर्किए पहुंचे। उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान को यह पेंटिंग भेंट की और अब तुर्किए के एक संसदीय प्रतिनिमंडल को भेंट करने पहुंचे। इस पेंटिंग में भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र को बांग्लादेश में दिखाया गया है। यूनुस इस जमीन को भारत से लेने में जोरों शोरों से लगे हुए हैं। आपको बता दें, हाल ही में मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तान के सीनियर सैन्य अफसर जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को यह विवादित नक्शा भेंट किया था।

विवादिश नक्शा भेंट करने के पीछे युनुस का मकसद

यह नक्शा बांग्लादेश सरकार की ओर से जानबूझकर जारी किया गया है। जबकि यह पेंटिंग किसी तरह के आर्ट का प्रदर्शन नहीं कर रही है। यह नक्शा इसलिए जारी किया जा रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक देशों में इसके बारे में संदेश पहुंचाया जा सके। कुछ दिनों पहले मोहम्मद यूनुस ने एक दस्तावेज तुर्किए के प्रतिनिधिमंडल को सौंपे हैं। जिसमें भारत के साथ जंग और उसके बाद की पूरी योजनाएं थी। इस घटना पर भारत नजर बनाए हुए है।

इस्लामिक देशों के साथ संबंध बेहतर करने में लगा- बांग्लादेश

इस मुलाकाल की टाइमिंग और पेंटिंग भेट करना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में तुर्किए खासकर के इस्लामी देशों के साथ सैन्य सहयोग, ड्रोन टेक्नोलॉजी ट्रांस्फर के जरिए अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। वह पिछले साल से ही बांग्लादेश के साथ अपना संबंध बेहतर करने में जुटा हुआ है। जिसके तहत उसने रक्षा उद्योग सहयोग और टेक्नोलॉजी में निवेश की पेशकश की जा रही है।

बांग्लादेश और पाकिस्तान के अधिकारी क्यों मिले?

आपको बता दें, बांग्लादेश और पाकिस्तान 1971 में हुए तनाव के बाद पहली बार इतने करीब आए हैं। आईएसआई का अब ढाका में नया अड्डा बन गया है। पाकिस्तान ने जो आतंकी संगठन शुरू किया था। बीते कुछ समय से इस आतंकी संगठन की गतिविधियां बांग्लादेश में बढ़ गई हैं। हाल ही में पाकिस्तान सेना के सीनियर अधिकारी ने बांग्लादेश का दौरा किया था। इस बैठक में आईएसआई का कमांडर भी शामिल था। दोनों देशों के बीच डीजीएफआई के साथ खुफिया जानकारी साझा हुई।

Created On :   4 Nov 2025 9:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story