अमेरिका: ट्रंप ने कहा वेनेजुएला के राष्ट्रपति के रूप में निकोलस मादुरो के दिन 'गिने-चुने' रह गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक विवादित बयान ने दुनिया में जंग का एक नया मोर्चा खोल दिया है। ट्रंप ने अपने साक्षात्कार में कहा कि मादुरो हमारे साथ बहुत बुरा व्यवहार कर रहे हैं, सिर्फ ड्रग्स के मामले में ही नहीं। ट्रंप ने कहा उन्होंने अपने देश की जेल , मानसिक संस्थानों और पागलखानों का खाली कराके लाखों लोगों को अमेरिका में फेंक दिया है। आपको बता दें ट्रंप कई दिनों से मादुरो और उनके शासन पर यूएस में ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन पर वेनेज़ुएला से बड़े पैमाने पर हो रहे पलायन का जिम्मेदार ठहराया है।
ट्रंप ने कहा वेनेजुएला के राष्ट्रपति के रूप में निकोलस मादुरो के दिन 'गिने-चुने' रह गए हैं। ट्रंप का बयान अमेरिका की ओर से 35 से अधिक वर्षों में पहली बार कैरिबियन में सबसे बड़ा सैन्य निर्माण/अपग्रेडेशन करने की तैयारी के बाद आया है। आपको बता दें अमेरिकी सेना कैरिबियन में लंबे समय से बंद पड़े शीत युद्ध के दौरान के एक नौसैनिक अड्डे को अपग्रेड कर रही है। यूएस की तरफ से इस इलाके में निरंतर सैन्य अभियानों की तैयारी चल रही है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमेरिका वेनेजुएला में संभावित सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलास मादुरो के साथ अमेरिका का तनाव चरम पर है। ट्रंप मादुरो को नार्को-टेररिस्ट मानता है और उन पर कथित ड्रग तस्करी से जुड़े आरोपों पर सैन्य कार्रवाई कर रहा है। इसी सिलसिले में ट्रंप ने आगे कहा है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति के रूप में निकोलस मादुरो के दिन 'गिने-चुने' बचे हैं। मादुरो 2013 से वेनेजुएला पर शासन कर रहे हैं। मादुरो पर आरोप है कि उन्होंने 2019 और 2023 में लगातार दो चुनावों में धांधली की थी। कई पर्यवेक्षक का मानना है कि अगर निष्पक्ष चुनाव हुए होते तो वो हार जाते।
वेनेजुएला की विपक्षी नेता और 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो का कहना है कि ने अगर मादुरो सत्ता से बेदखल होते है, तो मादुरो शासन से भागे 80 लाख वेनेजुएलावासियों में से कई लोग अपने देश वापस लौट आएंगे।
Created On :   4 Nov 2025 3:53 PM IST












