खण्डवा में 6 मि.मी. व पंधाना में 2 मि.मी. हुई वर्षा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
खण्डवा में 6 मि.मी. व पंधाना में 2 मि.मी. हुई वर्षा

डिजिटल डेस्क, खण्डवा। खण्डवा भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 6 मि.मी. व पंधाना में 2 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि हरसूद, खालवा व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 1.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 607 मि.मी., हरसूद में 295 मि.मी., पंधाना में 390 मि.मी., पुनासा में 231 मि.मी. व खालवा में 297 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह जिले में अब तक 364 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 1 जून से 23 जुलाई तक खण्डवा में 491 मि.मी., हरसूद में 195 मि.मी., पंधाना में 265.8 मि.मी., पुनासा में 250 मि.मी., व खालवा में 244 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 23 जुलाई तक 289.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

Created On :   24 July 2020 9:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story