कन्हान नदी में डूबने से एक युवक की मौत

A young man died due to drowning in Kanhan river
कन्हान नदी में डूबने से एक युवक की मौत
नागपुर कन्हान नदी में डूबने से एक युवक की मौत

डिजिटल डेस्क,नागपुर। सावनेर. कन्हान नदी में तैरते समय युवक की डूबने से मौत हो गई। अन्य तीन मित्र किसी तरह एक-दूसरे की सहायता से सकुशल बच गए। घटना खापा थाना अंतर्गत वाकी में ताजुद्दीन बाबा दरबार से करीब 2 किमी दूर स्थित कन्हान नदी के डोह में शुक्रवार को‌ दोपहर करीब 2 बजे हुई। मृतक ऋषभ दिनेश चांदेकर (21), अंगुलीमाल नगर, पाटणकर चौक, नागपुर निवासी है। 

सात मित्रों में से 4 पानी में उतरे 
जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी 7 मित्र घूमने के लिए वाकी ताजुद्दीन बाबा दरबार में पहुंचे थे। दर्शन, पूजा-अर्चना के बाद सभी ‌दरबार से दो किमी दूर कन्हान नदी के किनारे पहुंचे। जहां 7 से 4 मित्र तैरने के लिए नदी में उतरे। नदी की गहराई का अंदाज नहीं होने से ऋषभ डूब गया। अन्य तीन मित्र किसी तरह एक-दूसरे की मदद से बाहर निकल गए। तीनों में से नागपुर निवासी नयन‌ रामटेके (23) को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल कर तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार होने की जानकारी ‌पुलिस ने दी है।

पुलिस को एक बड़े पत्थर से अटका मिला शव  
सूचना मिलते ही एपीआई अजय मानकर घटनास्थल पर पहुंचे। ‌पुलिस कर्मियों ने छानबीन शुरू की। इस दौरान ऋषभ का शव एक बड़े पत्थर से ‌अटका दिखाई दिया। पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए सावनेर ‌के शासकीय अस्पताल लाया गया। खापा पुलिस मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच एएसआई लोंढे कर रहे हैं। ऋषभ के तलाशी अभियान में पीएसआई लोंढे, उप-निरीक्षक विजय बारई, नीतेश व अंकुश लाखे ने प्रयास किया।

नदी के तट पर लगा है चेतावनी बोर्ड
वाकी परिसर के कन्हान नदी के डोह में अब तक ‌कई युवा अपनी जान गंवा चुके हैं। नदी की गहराई व तैरने के लिए पानी में नहीं उतरने संबंधी सूचना फलक नदी के तट पर लगा है। बावजूद मौज-मस्ती के चक्कर में युवा अक्सर इस चेतावनी बोर्ड की अनदेखी कर नदी में उतर जाते हैं। 

Created On :   2 July 2022 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story