जयहिंद के बयान पर AAP की सफाई, आतिशी बोली- बात सही लेकिन तरीका गलत

AAP clarification on Naveen Jaihinds statement on Rewadi gangrape
जयहिंद के बयान पर AAP की सफाई, आतिशी बोली- बात सही लेकिन तरीका गलत
जयहिंद के बयान पर AAP की सफाई, आतिशी बोली- बात सही लेकिन तरीका गलत
हाईलाइट
  • AAP नेता आतिशी ने कहा कि उन्होंने जो हाइलाइट किया वह सही है
  • लेकिन जिस तरह से उन्होंने यह कहा वह गलत है।
  • आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के रेवाड़ी गैंगरेप को लेकर दिए बयान पर पार्टी ने सफाई दी है।
  • नवीन जयहिंद ने कहा था "2 लाख रुपए इज्जत है क्या एक लड़की की? मुख्यमंत्री शर्म करो।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के रेवाड़ी गैंगरेप को लेकर दिए बयान पर पार्टी ने सफाई दी है। AAP नेता आतिशी ने कहा कि उन्होंने जो हाइलाइट किया वह सही है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने यह कहा वह गलत है।

क्या कहा था नवीन जयहिंद ने?
रेवाड़ी गैंगरेप मामले में आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद ने कहा था "2 लाख रुपए इज्जत है क्या एक लड़की की? मुख्यमंत्री शर्म करो। बीजेपी का कोई नेता 10 लोगों से कुकर्म कराए, 20 लाख रुपए हम देंगे उनको।" इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पीड़ित बेटियों को मुआवजा नहीं शीघ्र न्याय मिलना चाहिए। पुलिस अबतक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। प्रदेश में कौरवों की सरकार चल रही है, जहां रोज बेटियों का चीरहरण हो रहा है और सीएम खट्टर धृतराष्ट्र बनकर बैठे हैं।

क्या है रेवाड़ी गैंगरेप केस?
हरियाणा में CBSE टॉपर रही कॉलेज छात्रा का 12 सितंबर को तीन आरोपियों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद नशीला पदार्थ पिलाकर लड़की के साथ गैंगरेप किया गया और उसे महेंद्रगढ़ के एक बस स्टैंड पर अचेत स्थिति में छोड़ दिया था। गैंगरेप के तीन आरोपी नीशू, दीन दयाल और संजीव को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि 2 आरोपी अब भी फरार है। नीशू ने इस पूरे मामले की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि इसमें एक सेना का जवान भी शामिल है। 

Created On :   18 Sept 2018 6:46 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story