अमानगंज पुलिस ने एक दर्जन वारंटियों को किया गिरफ्तार 

Amanganj police arrested a dozen warrantees
अमानगंज पुलिस ने एक दर्जन वारंटियों को किया गिरफ्तार 
पन्ना अमानगंज पुलिस ने एक दर्जन वारंटियों को किया गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क,पन्ना। कस्बा अमानगंज एवं देहात में काम्बिंग गश्त के दौरान सघन अभियान चलाते हुए बीते तीनों दिनों के दौरान कुल १२ वारण्टियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जिन १२ वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया उनमें ०४ स्थाई वारण्टी दीपक साहू  पिता गुलजारी साहू निवासी कमताना, रामलाल पिता बैजू आदिवासी निवासी कोनी, रावेन्द्र सिह पिता उमराव सिंह निवासी बाधी कंला, रमेश पिता मल्थुआ बेडिया निवासी मेंहदवा तथा ०८ गिरफ्तारी वारण्टी शामिल है। अभियान अंतर्गत कार्यवाही में थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक अरविंद कुजूर, उपनिरीक्षक रवि सिंह जादौन, डी.पी. मिश्रा, मोनिका सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुशील तिर्की, राघवेन्द्र प्रधान बिन्दा प्रसाद, गिरजा प्रसाद पटेल, अयोध्या प्रसाद, भगवत दयाल, प्रकाश मंडल, प्रधान आरक्षक मुकेश सोनी, रामनारायण गौतम, रज्जाक खान, दुर्गा दहायत, रामशऱण, रामसोहावन पटेल, संतलाल प्रजापति, हरीशंकर नामदेव, आरक्षक हेंमत, राजीव, गिरधारी, लखन, वरदानी, गौरव, जीतेन्द्र, गजेन्द्र सिंह उमाश्री का सरहानीय योगदान रहा है।

Created On :   22 March 2023 4:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story