AAP नेता संजय सिंह का उपराज्यपाल पर निशाना, बोले- तोते को अपनी हैसियत में रहना चाहिए

APP party leader sanjay singh comment on LG anil baijal
AAP नेता संजय सिंह का उपराज्यपाल पर निशाना, बोले- तोते को अपनी हैसियत में रहना चाहिए
AAP नेता संजय सिंह का उपराज्यपाल पर निशाना, बोले- तोते को अपनी हैसियत में रहना चाहिए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने उपराज्यपाल अनिल बैजल पर निशाना साधा है। संजय ने बैजल को कहा कि तोते को भी अपनी हैसियत में रहना चाहिए। LG साहब के अड़ियल रवैये से नाराज संजय सिंह ने कहा है कि सारे काम बंद पढ़े हुए हैं। पीएम मोदी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ हिटलरशाही वाला रवैया अपना रखा है, जोकि किसी भी तरह से ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि तोते को दाना चुगने के लिए कभी आप DJP में तो कभी मोहल्ला क्लीनिक में भेज देते हैं। तोतों को ये याद रखना चाहिए की एक दिन उनका मालिक बदलता है, 2019 में ऐसा ही होगा। संजय ने कहा कि उपराज्यपाल तो महज एक मोहरा हैं, असली मास्टरमाइंड तो पीएम मोदी हैं।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों और पार्टी नेताओं के साथ धरने पर बैठे हैं। केजरीवाल और उनके मंत्रियों ने IAS अधिकारियों को हड़ताल खत्म करने के निर्देश देने और चार महीनों से कामकाज रोककर रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जैसी तीन मांगे की हैं। केजरीवाल का आरोप है कि LG इस मामले में ढीला-ढाला रवैया अपना रहे हैं।

पहले भी दिया है विवादित बयान
संजय सिंह पहले भी उपराज्यपाल को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने CCTV कैमरे को लेकर कहा था कि LG या तो धूर्त हैं या मूर्ख हैं। ख़ुद लिख रहे हैं "2 लाख CCTV कैमरे पहले लगे उस पर कोई आपत्ति नहीं, मगर केजरीवाल सरकार CCTV कैमरे लगवाए तो आपत्ति" ये कैसा न्याय है लाटसाहेब?

18 घंटे वेटिंग रूम में किया इंतजार
आप सरकार में मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सोमवार सुबह से अब तक 18 घंटे हो चुके हैं इंतजार करते हुए, लेकिन LG साहब किसी भी तरह से बात सुनने को राजी नहीं है। LG साहब ने साफ कर दिया है कि न तो अफसरों की हड़ताल खत्म करवाउंगा और ना राशन की डोर टू डोर स्टेप डिलीवरी वाली फाइल क्लियर करूंगा। LG के इस अड़ियल रवैया से नाराज सत्येंद्र जैन ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। लेकिन हम दिल्ली के लिए काम करवा कर रहेंगे।

"LG दिल्ली छोड़ो" को दिया था नारा
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को विधानसभा में LG दिल्ली छोड़ा का नारा दिया था। केजरीवाल ने कहा था कि अगर भाजपा दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देती है तो हम भाजपा के लिए प्रचार करेंगे, दिल्ली का हर वोट भी उसे मिलेगा।

LG, IAS और PM से AAP के 5 सवाल:

1. क्या ये सच नहीं है, काम को ढीला करना भी हड़ताल नहीं है?

2. मीटिंग को बॉयकॉट करना क्या हड़ताल नहीं है?

3. कोर्ट के आदेश पर भी अफसर फील्ड में नहीं जा रहे हैं, तो क्या ये हड़ताल नहीं है?

4. अफसर जब स्ट्राइक पर जाएंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी LG की नहीं है?

5. मंत्रियों ने LG को कई बार बताया की IAS अफसर हड़ताल पर हैं, लेकिन LG ने 4 माह में अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?

Created On :   12 Jun 2018 11:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story