- Home
- /
- कपड़े जलाकर सबूत नष्ट करने वाला...
कपड़े जलाकर सबूत नष्ट करने वाला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। विकास गायकवाड हत्याकांड मामले में गाडगे नगर पुलिस मे मुख्य तीन नाबालिगों को हिरासत में लेकर रिमांड होम रवाना कर दिया। वहीं इस प्रकरण में आरोपी के कपड़े जलाकर सबूत नष्ट करने के मामले में कृष्णा धुर्वे नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि सोमवार की शाम केशरबाई लाहोटी महाविद्यालय के सामने भीमनगर निवासी विकास गायकवाड (17) नामक किशोर पर तीन हमलावरों ने चाकू से वार कर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के बाद हमलावर वहां से भाग गए थे। पुलिस ने उसी दिन दो संदिग्धों को कब्जे में ले लिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। विकास की हत्या करने वाले तीनों आरोपी नाबालिग बताए गए हैं। भाईगिरी को लेकर विकास की हत्या की गई। पुलिस को जांच पड़ताल में जानकारी मिली कि भीमनगर निवासी एक आरोपी के कपड़े कृष्णा धुर्वे ने जलाकर सबूत नष्ट किए हैं। यह बात प्रकाश में आते ही गाडगे नगर पुलिस ने हत्याकांड के मामले में धारा 201 के तहत बढ़त कर कृष्णा धुर्वे को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस आगे कर रही है।
Created On :   14 July 2022 3:22 PM IST